8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यइलाहाबाद यूनिवर्सिटी: छात्रों ने तोड़ा गेट का ताला, प्रॉक्टर बोले- अब मैं...

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी: छात्रों ने तोड़ा गेट का ताला, प्रॉक्टर बोले- अब मैं दूंगा धरना

Published on

प्रयागराज,

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है. छात्र लगातार उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. आज छात्रसंघ भवन गेट पर लगे ताले को छात्रों ने तोड़ दिया और वहां सुरक्षा गार्डों के साथ धक्का-मुक्की भी की. मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों पर बदसलूकी का आरोप लगाया. नाराज चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि अगर इन छात्रों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं खुद धरने पर बैठ जाऊंगा.

पूरब का एक्सपोर्ट कहे जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन दिनों फीस वृद्धि का मुद्दा गरमाया हुआ है. छात्र लगातार चार गुना बढ़ाई फीस को कम करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. दो दिनों पहले ‘आर या पार मंगलवार’ का आह्वान कर नाराज छात्रों ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया था. पुलिस ने इन छात्रों पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल कर भीड़ को हटाया था.

नाराज़ छात्रों ने तोड़ा गेट का ताला
आज बृहस्पतिवार को छात्र उस वक्त नाराज हो गए जब छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए छात्रसंघ भवन के गेट पर ताला लगवा दिया गया. छात्र विश्वविद्यालय के अंदर आना चाहते थे लेकिन गेट पर लगा ताला देखकर उनका गुस्सा भड़क गया और नाराज छात्रों ने गेट पर लगे ताले को तोड़ दिया. छात्र कैंपस के अंदर आने की कोशिश करने लगे तो सिक्‍योरिटी गार्ड्स ने उनको रोकने की कोशिश की. ऐसे में छात्रों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की जिससे एक छात्र के पैर में चोट भी लगी है.

इसके साथ ही चीफ प्रॉक्टर हर्ष कुमार ने भी छात्रों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. उन्‍होंने पुलिस को हंगामा कर रहे छात्रों की गिरफ्तारी करने के लिए कहा और कहा कि अगर इन छात्रों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह खुद धरने पर बैठ जाएंगे.

बता दें कि अब तक दो दर्जन नामजद और डेढ़ सौ से ज्यादा अज्ञात छात्रों पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है. इससे पहले भी छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला था और गेट पर लगा ताला तोड़ा था. इसके बाद आर या पार का आह्वान किया गया था और आज फिर छात्रसंघ भवन गेट पर लगे ताले को तोड़ दिया गया. फीस वृद्धि के इस मुद्दे पर न तो कॉलेज प्रशासन पीछे हट रहा है न तो छात्र पीछे हटने को तैयार हैं. ऐसे में यह लड़ाई कितना आगे जाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...