11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने फिर वापस लिया कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ का फैसला,...

अमेरिका ने फिर वापस लिया कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ का फैसला, क्या ट्रूडो के पलटवार के चलते पीछे हटे डोनाल्‍ड ट्रंप?

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर लगाए गए नए टैरिफ से कई उत्पादों को छूट देने का फैसला लिया है। ट्रंप ने कार निर्माताओं को 25 फीसदी आयात शुल्क से अस्थायी रूप से छूट का ऐलान किया, उन्होंने यह शुल्क एक दिन पहले ही लागू किया था। सिर्फ दो दिनों में यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने अपने दो सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों पर लगाए गए आयात करों को वापस लिया है। ट्रंप के अपने फैसले से पीछे हटने से पता चलता है कि वह टैरिफ मामले में खुद ही घिरते जा रहे हैं।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने टैरिफ छूट के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया है। कनाडा के वित्त मंत्री ने कहा कि उनका देश भी अब अमेरिकी उत्पादों पर दूसरे दौर के जवाबी टैरिफ पर आगे नहीं बढ़ेगा। कनाडा की ओर से अमेरिकी सामानों पर लगाए गए 30 अरब कनाडाई डॉलर (21 अरब अमेरिकी डॉलर) के पहले दौर का जवाबी टैरिफ पहले ही लागू है। अमेरिका के टैरिफ का कनाडा ने भी जवाबी टैरिफ लगाते हुए जवाब दिया है। इसे भी ट्रंप के कदम पीछे खींचने की वजह माना जा रहा है।

छूट आगे बढ़ाने का फैसला
ट्रंप ने कहा है कि वह मेक्सिको की राष्ट्रपति के साथ फोन पर बातचीत के बाद 2 अप्रैल तक छूट देने पर वह सहमत हुए हैं। इसमें उनका उद्देश्य कार निर्माताओं और कार पार्ट्स आपूर्तिकर्ताओं की मदद करना है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को कहा कि टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ फोन पर उनकी दिलचस्प बातचीत हुई। हालांकि अभी भी अमेरिका-कनाड में टकराव का अंदेशा बना हुआ है।

टैरिफ का यह पूरा मामला USMCA, यानी यूएस-मेक्सिको-कनाडा एग्रीमेंट के तहत आने वाले सामानों पर लगाए गए टैरिफ से जुड़ा है। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत अमेरिका में आने वाले सामानों में टीवी, एयर कंडीशनर, एवोकाडो और बीफ शामिल हैं। व्हाइट हाउस अधिकारी ने कहा कि मेक्सिको से 50 और कनाडा से 62 फीसदी अमेरिकी आयात पर अभी भी टैरिफ लग सकते हैं।

अमेरिकी बाजार में हलचल
ट्रंप के टैरिफ पर लिए गए फैसलों से छिड़े ट्रेड वॉर ने अमेरिकी बाजार में आर्थिक उथल-पुथल की आशंका बढ़ा दी है। गुरुवार को प्रमुख अमेरिकी शेयर बाजार के सूचकांक काफी नीचे आ गए थे। हालांकि ट्रंप ने इस बात को खारिज कर दिया कि वह शेयर बाजार के बारे में चिंताओं के चलते अपना फैसला वापस ले रहे हैं।

कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको व्यापार के क्षेत्र में बड़े सहयोगी हैं। अरबों डॉलर का व्यापार हर दिन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की सीमाओं से होता है। ट्रंप ने टैरिफ लागू होने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बेहतर होने की बात कही थी। हालांकि कई अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...