13.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने सुधारी गलती... 27% नहीं 26 फीसदी ही लगेगा भारत पर...

अमेरिका ने सुधारी गलती… 27% नहीं 26 फीसदी ही लगेगा भारत पर टैरिफ, 14 अन्‍य देशों का भी रेट बदला

Published on

नई दिल्‍ली ,

2 अप्रैल की देर रात को अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ का ऐलान किया था, लेकिन बाद में उसे सुधार करके 27 फीसदी कर दिया गया था. अब एक बार फिर इसमें सुधार किया गया है. शुक्रवार को व्हाइट हाउस के एक दस्तावेज से पता चला कि ट्रंप सरकार के पारस्परिक टैरिफ में भारत सहित कम से कम 14 देशों के लिए संशोधन किया गया है.

नए दस्तावेज से पता चलता है कि टैरिफ को संशोधित कर 26 प्रतिशत कर दिया गया है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 2 अप्रैल को कहा कि नई दिल्ली वाशिंगटन के साथ ‘सही’ व्यवहार नहीं कर रहा है और इसलिए उसने पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. यह हमारे पॉलिसी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी घरेलू विनिर्माण (US Manufacturing) को बढ़ावा देना और भारत के साथ अपने व्यापार घाटे को कम करना है, जो 2023-24 में 35.31 बिलियन डॉलर था.

इन देशों के रेट में भी संशोधन
दक्षिण कोरिया की रेट में भी उतार-चढ़ाव दिखा है. डोनाल्‍ड ट्रंप के घोषणा में इसे 25 प्रतिशत निर्धारित किया गया था, फिर डॉक्‍यूमेंट में इसे बढ़ाकर 26 प्रतिशत कर दिया गया और अब यह फिर से 25 प्रतिशत पर आ गया है.

इसी तरह, अन्य देशों में बोत्सवाना, कैमरून, मलावी, निकारागुआ, नॉर्वे, पाकिस्तान, फिलीपींस, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, वानुअतु और फॉकलैंड द्वीप शामिल हैं. ट्रंप की पारस्परिक टैरिफ नीति को लागू करने वाले कार्यकारी आदेश के तहत, सभी अमेरिकी व्यापारिक साझेदारों ने 5 अप्रैल को वैश्विक 10% टैरिफ के साथ शुरुआत की.

गौरतलब है कि ट्रंप ने भारत पर 27 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है, लेकिन भारत अमेरिका पर इसका दोगुना 52 फीसदी टैरिफ लगाता है.

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...