2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयतीन दशक पहले ही अंतरिक्ष में छा जाता भारत पर अमेरिका बना...

तीन दशक पहले ही अंतरिक्ष में छा जाता भारत पर अमेरिका बना रोड़ा, रूस के भी बांध दिए थे हाथ

Published on

नई दिल्ली

भारत तीन दशक पहले ही अंतरिक्ष में बादशाहत कायम करने वाला था। यह और बात है कि तब उसकी राह में अमेरिका रोड़ा बन गया था। न सिर्फ अमेरिका ने खुद भारत की मदद नहीं की। अलबत्‍ता, रूस के भी हाथ बांध दिए थे। यह 90 का दौर था। तब भारत और अमेरिका के रिश्‍ते आज जैसे नहीं थे। फिर कई सालों की मशक्‍कत के बाद भारत ने वह टेक्‍नोलॉजी खुद बना ली जिसने अंतरिक्ष में जाने के उसके रास्‍ते खोल दिए। आज जब इसरो ने चंद्रयान-3 को अपने बाहुबली एलवीएम3-एम4 रॉकेट से लॉन्‍च किया तो वह जख्‍म भी ताजा हो गया। ऐसे मिशन के लिए बेहद शक्तिशाली रॉकेट की जरूरत होती है। इन रॉकेटों में क्रायोजेनिक इंजन का इस्‍तेमाल होता है। इस तरह का इंजन उस दौर में अमेरिका, रूस, जापान और फ्रांस ने बना लिया था। रूस को छोड़ भारत को इन सभी देशों ने टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर करने से मना कर दिया था।

भारत 90 के दौर में अपने स्‍पेस प्रोग्राम को विस्‍तार देने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा था। उस दौर में भारत ने अमेरिका, रूस, जापान और फ्रांस से क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी की मांग की थी। इन देशों ने क्रायोजेनिक टेक्‍नोलॉजी बना ली थी। हालांकि, रूस को छोड़कर किसी भी देश ने यह टेक्नोलॉजी भारत को देने से इनकार कर दिया था।

रूस मदद करना चाहता था, अमेर‍िका ने डाला अड़ंगा
रूस से भारत को यह टेक्‍नोलॉजी मिलने की उम्‍मीद बढ़ गई थी। फिर अमेरिका ने अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों की पट्टी पढ़ाकर रूस को भी टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर करने से रोक लिया। इसके लिए अमेरिका ने इंटरनेशनल मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम (MTCR) के उल्लंघन का हवाला दिया था। भारत की महत्‍वाकांक्षाओं को लेकर अमेरिका को खटका बैठ गया था। ऐसे में वह यहीं नहीं रुका। उसने इसरो और सोवियत संघ (रूस) के लॉन्च सर्विस प्रोवाइडर ग्लैवकोमॉस पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

अमेरिका की रोक के बावजूद भारत ने ग्लैवकोमॉस से ऐसे सात इंजन खरीद लिए। इनका इस्तेमाल शुरुआती जीएसएलवी रॉकेट लॉन्च करने के लिए हुआ। यह और बात थी कि इसरो चाहता था कि वह देश में ही अपना क्रायोजेनिक इंजन बनाए। इसरो के वैज्ञानिक इसे मुमकिन बनाने के लिए जी-जान से लग गए। आखिरकार उन्‍हें सफलता मिल ही गई। क्रायोजेनिक इंजन से लैस एलवीएम3 रॉकेट से 22 जुलाई 2019 को इसरो ने मिशन चंद्रयान-2 को लॉन्‍च किया।

इसरो ने बना ल‍िया था पीएसएलवी रॉकेट
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के पास वैसे पीएसएलवी रॉकेट था। यह सिर्फ 1.7 टन के वजन को लोअर अर्थ ऑर्बिट में 600 किमी की दूरी तक ले सकता था। जियो ट्रांसफर ऑर्बिट में यह कम वजन के साथ जा सकता था। ऐसे में इसरो करीब तीन दशक तक क्रायोजेनिक इंजन बनाने के प्रयास में जुटा रहा। भारत ने पीएसएलवी रॉकेट के जरिये ही साल 2008 में चंद्रयान-1 और 2014 में मार्स ऑर्बिटर मिशन को अंजाम दिया था। हालांकि, इनका वजन डेढ़ टन से कम था।

क्रायोजेनिक इंजन में ज्यादा थ्रस्ट हासिल होता है। इसमें लिक्विड हाइड्रोजन और लिक्विड ऑक्सि‍जन की जरूरत होती है। हाइड्रोजन को शून्‍य के नीचे 253 डिग्री सेल्सियस तापमान और ऑक्सीजन को -187 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखना पड़ता है। यह तापमान रॉकेट में रखना काफी मुश्किल होता है। इससे दूसरी चीजों पर असर पड़ता है। हालांकि, यह भी सच है कि इस तरह के इंजन के बगैर 3-4 टन वजनी पेलोड को जियो ऑर्बिट में 36,000 किमी की दूरी पर नहीं भेजा सकता था। अगर भारत को उसी समय क्रायोजेनिक इंजन की टेक्‍नोलॉजी मिल जाती तो वह 90 के दौर में ही स्‍पेस साइंस में छा सकता था।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...