13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा बयान, भारत...

मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा बयान, भारत को लगेगा झटका!

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात से पहले ट्रंप प्रशासन की ओर से भारत की सिरदर्दी बढ़ाने वाला एक बयान सामने आया है. ट्रंप प्रशासन में आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने कहा है कि, भारत का बहुत ज्यादा टैरिफ लगाना आयात में रुकावट पैदा करता है. उन्होंने आगे कहा कि, जल्द ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप से मिलेंगे और दोनों नेताओं के बीच इस मामले में बातचीत होगी.

केविन हैसेट ने आगे कहा कि, जितना टैक्स दूसरे देश अमेरिकी सामानों पर लगा रहे हैं, उतना ही अमेरिका को भी लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि, अगर कोई देश अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाता है तो कम से कम अमेरिका को भी उनके बराबर टैरिफ लगाना चाहिए.

केविन हैसेट ने आगे कहा कि, अमेरिका के जो भी व्यापारिक साझेदार हैं, उनमें अधिकतर ऐसे हैं जो ज्यादा टैक्स लगाते हैं. उन्होंने कहा कि, कनाडा, मेक्सिको और ब्रिटेन जैसे देश अमेरिकी सामानों पर अमेरिका जितना ही टैक्स लगाते हैं तो भारत और ताइवान जैसे देश इनसे भी ज्यादा टैरिफ लगाते हैं.

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब भारत को लेकर अमेरिका की ओर से ऐसा बयान सामने आया है. डोनाल्ड ट्रंप चुनाव के समय से ही यह कह रहे थे कि जो देश अमेरिका पर ज्यादा टैक्स लगाते हैं, वह भी उनके साथ ऐसा करेंगे. ट्रंप लगातार चीन और भारत का नाम लेकर यह कहते रहे हैं कि, यह देश अमेरिकी सामान पर ज्यादा टैरिफ लगाते हैं. जबकि अमेरिका इसके बदले में कुछ ऐसा नहीं करता है.

मोदी और ट्रंप की मुलाकात के दौरान बनेगी टैरिफ पर कुछ बात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी पेरिस दौरे पर हैं. जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी सीधा अमेरिका पहुंचेंगे. उनका अमेरिकी दौरा दो दिनों का होगा, जहां वह 12 से 14 फरवरी तक रहेंगे. इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी. वह कई बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे.

सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच टैरिफ, चाबहार पोर्ट समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप लगातार टैरिफ के मुद्दे पर सख्त नजर आ रहे हैं, ऐसे में हो सकता है कि पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के बाद कुछ सकारात्मक संकेत देखने को मिल जाएं.

चुनाव के समय से ही डोनाल्ड ट्रंप कर रहे टैरिफ बढ़ाने की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीतने के बाद से ही भारत और चीन समेत कई देशों पर ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं. हालांकि, अभी तक उन्होंने भारत पर कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया है. इसके पीछे उनकी क्या रणनीति हो सकती है, उस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. लेकिन उन्होंने कई बार कहा कि, वह भारत और चीन जैसे देशों पर ज्यादा टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद कहा था कि, भारत हमारी चीजों पर अगर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा तो क्या हमें इसके बदले कुछ नहीं करना चाहिए? ट्रंप ने आगे कहा था कि, भारत हमें साइकिल भेजता है, हम उसे साइकिल भेजते हैं. लेकिन भारत हमारे सामान पर 100 से 200 फीसदी तक भारी टैरिफ लगाता है. ट्रंप ने कहा था कि जो देश अमेरिका के साथ जैसा कर रहे हैं, वैसा ही ट्रंप भी उनके साथ करेंगे.

ट्रंप का भारत समेत अन्य देशों के लिए यह नजरिया उनकी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति से जुड़ा है. इस नीति के जरिए ट्रंप का लक्ष्य अमेरिकी वर्कर्स और उनके परिवारों का बचाव करना है. डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने के बाद कहा कि, उनकी नीतियां एक बार फिर अमेरिका को ‘मैन्युफैक्चरिंग नेशन’ बना देंगी.

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...