9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल में अवैध रूप से घुस रहे भारतीय शख्‍स की सीमा पर...

इजरायल में अवैध रूप से घुस रहे भारतीय शख्‍स की सीमा पर हत्‍या, जॉर्डन की सेना ने मारी गोली, केरल के रहने वाले थे थॉमस

Published on

अम्मान

भारत के केरल राज्य के रहने वाले थॉमस गैब्रियल परेरा की इजरायल और जॉर्डन बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 47 साल के परेरा की 10 फरवरी को जॉर्डन के सैनिकों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से इजरायल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। परेरा के साथ मेनमकुलम के रहने वाले उनके रिश्तेदार एडिसन भी थे। एडिसन भी इस दौरान गोली लगने से घायल हुए लेकिन उनकी जान बच गई। भारत की ओर से परेरा की मदद की बात कही गई है।

थॉमस गेब्रियल परेरा विजिटर वीजा पर जॉर्डन गए थे। वहां पहुंचने के बाद उनकी कोशिश इजरायल में प्रवेश करने की थी। इसी दौरान उनकी जान चली गई। इस दुखद घटना पर जॉर्डन में भारतीय दूतावास ने कहा है कि दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में एक भारतीय नागरिक के दुखद निधन की जानकारी मिली है। हम मृतक के परिवार के संपर्क में हैं और जॉर्डन के अधिकारियों के साथ मिलकर उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए काम कर रहे हैं।

5 फरवरी को छोड़ा था घर
गेब्रियल के परिवार ने रविवार को बताया कि उन्हें एक मार्च को भारतीय दूतावास की तरफ से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें घटना के बारे में जानकारी देते हुए उनकी मौत की पुष्टि की गई। यह घटना 10 फरवरी को हुई, जब जॉर्डन के सैनिकों ने सीमा पर गोलीबारी की। गेब्रियल के रिश्तेदार एडिसन को भी गोली मारी गई, लेकिन वह बच गया। परिवार ने बताया है कि वह घायल अवस्था में घर लौट चुका है।

गेब्रियल के परिवार की ओर से बताया गया है कि पांच फरवरी को वह घर से निकले थे। उस वक्त ग्रेबियल ने तमिलनाडु में ईसाई धार्मिक स्थल वेलंकन्नी जाने की बात कही थी। बाद में पता चला कि वह पर्यटक वीजा पर जॉर्डन पहुंचे। गेब्रियल और एडिसन एक चार सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो एजेंट की मदद से जॉर्डन से इजरायल की सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।

गेब्रियल के सिर में लगी गोली
जॉर्डन की सीमा पर तैनात सेना ने इन पर गोली चला दी। गेब्रियल को सिर में गोली लगी और एडिसन के पैर में गोली लगी। दोनों को जॉर्डन की सेना ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में ग्रेबियल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और उपचार के बाद एडिसन को भारत वापस भेज दिया गया। ग्रेबियल के परिवार को एडिसन के लौटने पर सारे घटनाक्रम का पता चला।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...