11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालकलेक्टर के कॉल पर बैंगलोर से आईं अनन्या, पोलिंग बूथ पर जाकर...

कलेक्टर के कॉल पर बैंगलोर से आईं अनन्या, पोलिंग बूथ पर जाकर डाला जिंदगी का पहला वोट

Published on

छतरपुर

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर मतदान हो रहा है। लोग मतदान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। सुबह 11 बजे तक करीब 27 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस बीच छतरपुर में पोलिंग बूथ संख्या 151 पर पहला वोट 18 साल की अनन्या ने डाला। अनन्या सुबह 7 बजे ही पोलिंग बूथ पर पहुंच गई। उन्होंने अपनी जिंदगी का पहला वोट आज डाला है। बैंगलोर में रहकर इंजीनियरिंग कर रही अनन्या ने बताया कि वो छतरपुर कलेक्टर की कॉल पर बीते दिनों घर लौटीं और आज वोट डाला है। अनन्या से लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की।

ऑनलाइन ही बनवाया था वोटर कार्ड: अनन्या
बैंगलोर में रहकर इंजीनियरिंग (कंप्यूटर साइंस से बीटेक) की पढ़ाई करने वालीं अनन्या ने बताया कि उन्होंने न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे छतरपुर के मतदाता जागरुकता अभियान को देखा था। उसी से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी वोटर आईडी और मतदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। अनन्या ने बताया कि छतरपुर के कलेक्टर संदीप आर ने भी शहर से बाहर रहने वाले लोगों को मतदान के लिए आमंत्रित और प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरुकता अभियान चलाया था। कलेक्टर छतरपुर ने उनको भी वोट डालने के लिए कॉल किया था।

‘दीपावली पर घर आने का प्लान नहीं था, तभी DM सर का कॉल आया’
अनन्या ने बताया कि ‘इस बार मेरा दीपावली पर घर आने का कोई प्लान नहीं था। इसी दौरान एक दिन कलेक्टर संदीप आज जी का कॉल आया। उन्होंने कहा कि आपने वोटर आईडी बनवाई है तो आप छतरपुर आकर अपनी जिंदगी का पहला वोट जरूर दीजिए। कलेक्टर साहब की बात मानकर मैं दीपावली पर छतरपुर लौट आईं और मतदान करने का निर्णय लिया।

लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करूंगी: अनन्या
अनन्या ने कहा कि उन्हें चुनाव आयोग और प्रशासन के मतदाता जागरुकता अभियान ने बहुत प्रभावित किया है। वे इसकी प्रशंसा करती हैं। अब वह आगे बढ़कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this