11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यपिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग, बाइक सवार...

पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग, बाइक सवार युवकों ने जंगल में किया गैंगरेप

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि वो पिता की डांट के बाद अपनी बहन के घर जा रही थी. तभी रास्ते में उसे गांव के दो युवक मिले और वह बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने से उसे जंगल ले गए. जहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

नाबालिग पीड़िता घर पहुंची और उसने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए. तुरंत ही उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और दोनों आरोपियों की तलाश की गई. कुछ ही घंटों में पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता ने घर में रखे अनाज को बेचने को लेकर डांट दिया था. इस बात से नाराज होकर वह अपनी शादीशुदा बहन के घर जाने के लिए रात के समय घर से अकेले ही निकल गई. रात के समय वो रास्ता भटक गई थी.तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और उसको लिफ्ट देने का बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसे अपने साथ ले गए. फिर सुनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले पर DSP राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ हुई वारदात में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. पीड़ित बच्ची की काउंसलिंग कराई जा रही है. इस घटना के बाद से वह सदमे में हैं.

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...