7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य'अंकिता भंडारी पर था गलत काम करने का दबाव', उत्तराखंड के DGP...

‘अंकिता भंडारी पर था गलत काम करने का दबाव’, उत्तराखंड के DGP का बड़ा खुलासा

Published on

ऋषिकेश,

उत्तराखंड के रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में डीजीपी अशोक कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था. डीजीपी ने बताया कि अंकिता भंडारी पर पुलकित के भाई अंकित आर्य को स्पेशल सर्विस देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. जल्द ही इस मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा.

बता दें कि शनिवार सुबह यानी आज पुलिस को अंकिता का शव मिल गया है. पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली है. फिलहाल परिजनों की मौजूदगी में शव को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है. पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी 19 साल की थी. अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी. पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही थीं.

पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलकित आर्य ही उस रिजॉर्ट का संचालक था, जहां अंकिता काम करती थी. युवती के लापता होने के बाद से रिजॉर्ट संचालक और मैनेजर फरार हो गए थे.

डीप डाइवर्स को मिला शव
पुलिस ने बताया कि इस घटना के खुलासे के बाद SDRF टीम ने शक्ति नहर चिल्ला पावर हाउस में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस काम में SDRF डीप डाइवर्स को भी लगाया गया था. आज सुबह SDRF की रेस्क्यू टीम और डीप डाइवर्स ने पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया. राफ्ट के द्वारा की जा रही सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को चिल्ला पावर हाउस से एक युवती का शव बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया है. शव की शिनाख्त के लिए अंकिता भंडारी के परिजनों को बुलाया गया था. परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है.

अंकिता और पुलकित में हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर की शाम को पुलकित और अंकिता का रिजॉर्ट में झगड़ा हुआ था. पुलकित ने कहा कि अंकिता गुस्से में है, इसे लेकर ऋषिकेश चलते हैं. एक आरोपी सौरभ भास्कर ने बताया कि सभी लोग बैराज होते हुए एम्स के पास पहुंचे. लौटते समय अंकिता और पुलकित एक स्कूटी पर थे. मैं और अंकित साथ में आए. हम बैराज चौकी से करीब 1.5 किमी पहुंचे, तो पुलकित अंधेरे में रुक गया था. हम भी रुक गए.

सौरभ ने पुलिस को बताया कि हम वहीं रुककर शराब पीने लगे. इस दौरान अंकिता और पुलकित में फिर विवाद हो गया. अंकिता हमें अपने साथियों के बीच बदनाम करती थी. हमारी बातें अपने साथियों को बताती थी कि हम उसे कस्टमर से संबंध बनाने के लिए कहते हैं. अंकिता कहने लगी कि वह रिजॉर्ट की हकीकत सबको बता देगी और उसने पुलकित का मोबाइल नहर में फेंक दिया. अंकिता हमसे हाथापाई करने लगी तभी हमने गुस्से में उसे धक्का दे दिया और वह नहर में गिर गई.

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ”आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया है. इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं.”

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...