9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यअंकिता हत्याकांड: BJP ने आरोपी पुलकित के पिता को पार्टी से निकाला,...

अंकिता हत्याकांड: BJP ने आरोपी पुलकित के पिता को पार्टी से निकाला, भाई से भी छीना पद

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को भाजपा ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है. साथ ही अंकित आर्य को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नामित उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अंकिता की हत्या का संज्ञान लेते हुए डॉ. विनोद आर्य और उनके बेटे अंकित आर्य निवासी हरिद्वार को भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया है.

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वविटर पर बताया, ”अंकिता हत्याकांड मामले में हमने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नामित उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. साथ ही अंकित आर्य एवं उनके पिता विनोद आर्य को भाजपा से भी निष्कासित कर दिया गया है.”

इस मामले को लेकर उत्तराखंड के CM धामी काफी सक्रिय हैं. उनके ट्विटर हैंडल से लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं. इससे पहले शनिवार सुबह सीएम ने बताया कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया. इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है.

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं. CM ने आगे बताया, आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है. हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...