17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिमनमोहन के बाद प्रणब मुखर्जी की समाधि का ऐलान, मोदी सरकार ने...

मनमोहन के बाद प्रणब मुखर्जी की समाधि का ऐलान, मोदी सरकार ने कांग्रेस को यूं घेर लिया

Published on

नई दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच बीजेपी की केंद्र सरकार ने बड़ा दांव खेला है। केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रणब मुखर्जी के स्मारक बनाने को मंजूरी दे दी है। मुखर्जी का स्मारक राजघाट स्थित ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पर बनेगा। जोकि राष्ट्रपतियों, उपराष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के लिए निर्धारित स्मारक परिसर है।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने जताई खुशी
खास बात यह है कि प्रणब मुखर्जी के स्मारक बनाने की मांग ना तो उनके परिवार ने की और ना ही कांग्रेस पार्टी ने। केंद्र सरकार के फैसले पर प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बाबा के लिए स्मारक बनाने के सरकार के फैसले के लिए दिल से धन्यवाद । यह और भी खास है क्योंकि हमने इसके लिए नहीं कहा था। बाबा कहते थे कि राजकीय सम्मान मांगा नहीं जाता, दिया जाता है। मेरे पास खुशी जताने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।

शर्मिष्ठा मुखर्जी खुद भी कांग्रेस नेता हैं। मनमोहन सिंह के निधन के बाद भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जब 2020 में उनके पिता का निधन हुआ था, तब कांग्रेस कार्य समिति की बैठक तक नहीं बुलाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गुमराह किया गया था।

कांग्रेस सरकार पर साध रही निशाना
वहीं मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस बीजेपी सरकार को घेर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार ऐसी जगह करने का अनुरोध किया था जहां उनका स्मारक बनाया जा सके। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उपयुक्त जगह क्यों नहीं ढूंढ पा रही है। रमेश ने कहा था, ‘यह भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जानबूझकर अपमान है।’

बीजेपी ने भी किया पलटवार
इसके जवाब में बीजेपी ने कहा था कि यह विडंबना है कि कांग्रेस सरकार को परंपराओं की याद दिला रही है, लेकिन उसने खुद पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का स्मारक नहीं बनाया। बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा था, ‘कांग्रेस ने 2004-2014 तक 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद उनके लिए स्मारक नहीं बनाया। 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने नरसिम्हा राव जी के लिए स्मारक बनवाया और 2024 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया।’

विवाद बढ़ने पर गृह मंत्रालय ने कहा कि डॉ. सिंह के लिए एक उपयुक्त स्मारक स्थल चुना जाएगा। पिछले हफ्ते सूत्रों ने बताया था कि पूर्व प्रधानमंत्री के लिए ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ सहित एक स्थल की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और सरकार उनके परिवार के संपर्क में है।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...