8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलविश्वकप शेड्यूल का ऐलान, 5 अक्टूबर से शुरुआत, 15 तारीख को होगी...

विश्वकप शेड्यूल का ऐलान, 5 अक्टूबर से शुरुआत, 15 तारीख को होगी भारत-पाक की महाजंग

Published on

मुंबई

भारत में इस साल होने वाले आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ओपनिंग मुकाबले से होगी, जिसकी मेजबानी दुनिया का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। फाइनल भी इसी मैदान पर 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई से करेगा। सेमीफाइनल मैच मुंबई और कोलकाता में होंगे। 10 टीमों के बीच 46 दिन तक चलने वाले कुल 48 मुकाबलों की मेजबानी कौन-कौन से शहर करेंगे, ये भी पता चल चुका है।

15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच
चिर प्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान की टक्कर 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। भारत, पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी आठ टीमें 14 मई की कटऑफ डेट तक जारी आईसीसी रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर चुकी है। 18 जून से नौ जुलाई तक जिम्बाब्वे में हो रहे क्वालीफायर मुकाबलों से दो और टीमें इसमें जुड़ेंगी। हर टीम बाकी नौ टीम के साथ एक-एक मैच खेलेगी। इस आधार पर कुल 45 लीग मैच खेले जाएंगे।

भारत का शेड्यूल
IND vs AUS, 8 अक्टूबर, चेन्नई
IND vs AFG, 11 अक्टूबर, दिल्ली
IND vs PAK, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
IND vs BAN, 19 अक्टूबर, पुणे
IND vs NZ, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
IND vs ENG, 29 अक्टूबर, लखनऊ
IND vs Qualifier, 2 नवंबर, मुंबई
IND vs SA, 5 नवंबर, कोलकाता
IND vs क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु

इन 12 मैदानों पर खेले जाएंगे मैच
बीसीसीआई ने सोमवार को मुंबई में राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई थी, ये वो राज्य संघ थे, जहां वर्ल्ड कप के मुकाबले करवाए जाएंगे। ये 12 शहर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, लखनऊ, धर्मशाला, हैदरबाद, तिरुवनंतपुरम, पुणे और गुवाहाटी हैं। टीम इंडिया के नौ लीग मैच, नौ अलग-अलग स्टेडियम में होंगे।

वर्ल्ड कप ट्रॉफी करेगी 18 देशों की यात्रा
आईसीसी के मुताबकि 27 जून से आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी मेजबान भारत सहित कुवैत, बहरीन, मलयेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली, अमेरिका जैसे 18 देशों की यात्रा करेगी। दौरे के दौरान विभिन्न देशों में नवीन गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से 10 लाख प्रशंसकों को ट्रॉफी से मुखातिब होने का मौका मिलेगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...