8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यस्वर्ण मंदिर के पास आधी रात एक और बड़ा धमाका, 5 दिन...

स्वर्ण मंदिर के पास आधी रात एक और बड़ा धमाका, 5 दिन में तीसरा ब्लास्ट, हिरासत में लिया एक संदिग्ध

Published on

अमृतसर

अमृतसर में देर रात एक और ब्लास्ट के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आधी रात करीब 12.30 स्वर्ण मंदिर के पास ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इस बार धमाका गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास रात एक बजे हुआ। यह धमाका ऐसे समय पर हुआ है जब पूरा इलाका हाईअलर्ट पर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। सुरक्षा एजेंसियां भी इसे लेकर अलर्ट हो गई हैं। पिछले दिनों एनआईए ने भी मौके पर जाकर इस मामले में जांच की थी।

5 दिन में तीसरा धमाका
अमृतसर में पिछले 5 दिनों में तीसरा ब्लास्ट हुआ है। पहला ब्लास्ट 6 मई को हुआ था। तब स्वर्ण मंदिर की तरफ जाने वाली हैरिटेज स्ट्रीट पर धमाका किया गया। इसके बाद 8 मई को को भी उसी जगह एक और ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में एक शख्स को मामूली चोट आई थी। देर रात हुए धमाके पर पंजाब पुलिस का बयान भी सामने आया है। पंजाब पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने कहा कि देर रात एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। ये विस्फोट भी हो सकता है कि लेकिन अभी इसकी जांच की जा रही है।

हिरासत में लिया एक संदिग्ध
पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस इस मामले में 11 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस भी करने वाली है। पूरे मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव जानकारी देंगे। इससे पहले शनिवार को स्वर्ण मंदिर की पार्किंग में बने रेस्टोरेंट में धमाका हुआ था। जब पुलिस ने इसे चिमनी में धमाका बताया था। इसके बाद सोमवार को भी धमाका हुआ। अभी तक की जानकारी के मुताबिक विस्फोटक को मेटलमें रखा गया था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस धमाके के लिए पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर का इस्तेमाल किया गया था। एफएसएल की टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...