4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपालचीता प्रोजेक्ट को लगा एक और झटका, कूनो नेशनल पार्क में मिला...

चीता प्रोजेक्ट को लगा एक और झटका, कूनो नेशनल पार्क में मिला ‘सूरज’ का शव

Published on

भोपाल

कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को चीता प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है। कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता मृत पाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए आठ चीतों को जंगल में छोड़ा था। सूरज नाम के नर चीते का पार्क में शव मिला है। उसे दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। गश्ती दल को सुबह में शव मिला, इसके बाद परियोजना में शामिल अधिकारी सदमे में आ गए हैं।

तीन दिन पहले ही तेजस नामक के चीते की मौत रहस्यमयी तरीके से हो गई थी। अभी तेजस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आ पाएगी। तेजस भी दक्षिण अफ्रीका से ही आया था। पांच साल की उम्र में वह दर्दनाक सदमे का शिकार हो गया। उसका वजन केवल 43 किलो था। सामान्य तौर पर चीतों का वजह 50-60 किलो होता है। तेजस के आंतरिक अंग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त था।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में आठ नामीबिया और 12 चीता दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे। इसके साथ ही मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इनमें सभी शावकों की मौत हो गई है। साथ ही पांच बड़े चीतों की मौत हो गई है। कूनो नेशनल पार्क में अभी 15 चीते बचे हैं। ऐसे में चीता प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। सूरज के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा कि इसकी मौत कैसे हुई है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this