22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यकोटा में फिर दुखद खबर, JEE की तैयारी कर रहे एकलौते मनन...

कोटा में फिर दुखद खबर, JEE की तैयारी कर रहे एकलौते मनन ने लगाया मौत को गले, 11 दिन में यह चौथी घटना

Published on

कोटा:

कोटा शहर में सिलसिलेवार कोचिंग छात्र सुसाइड कर रहे हैं। यह घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। 22 जनवरी को जेईई मेंस का एग्जाम है, उसके पहले आज शनिवार को सुबह यहां जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रहकर जेईई मेंस की तैयारी कर रहे छात्र मनन जैन ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक छात्र मनन जैन के मामा महावीर जैन ने बताया कि वह अपने नाना नानी के मकान में मौसी के लड़के के साथ रह रहा था। आज सुबह 9 बजे जब मनन जैन ने परिजनों का फोन नहीं उठाया तो पास में रहने वाले स्टूडेंट को उसके कमरे में जाकर देखने की भेजा।

इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि मनन जैन ने सुसाइड कर लिया। वे लोग मौके पर आए तो वह फंदे पर लटका शव मिला। पुलिस भी मौके पर बुलाई गई। एमबीएस अस्पताल मोर्चरी पर बॉडी लाई गई, जहां परिजनों की रजामंदी पर मनन जैन का नेत्रदान करवाया गया। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।

एकलौता बेटा था मनन
मामा महावीर जैन ने बताया कि मनन जैन मनीष जैन का इकलौता बेटा था। पढ़ाई में सुपर इंटेलिजेंट था। पिछले तीन सालों से वह कोटा में अपने नाना- नानी के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। आईआईटी करना उसका सपना था। 22 जनवरी को उसका जेईई मेंस का एग्जाम था। बीते कल शुक्रवार को उसकी आखिरी बार परिजनों से बातचीत हुई। कभी ऐसा नहीं लगा कि वह इस तरह का कदम उठाएगा। वह धार्मिक प्रवृत्ति का लड़का था। पिता मनीष जैन बूंदी जिले के इंदरगढ़ के रहने वाले हैं। मोबाइल और किराने का व्यापार है। मनन जैन इकलौता बेटा था। इस सदमे को माता-पिता झेल नहीं पा रहे हैं। बेटे के इस तरह चले जाने से वह काफी शोक में है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
जवाहर नगर थाने के प्रभारी जवाहरलाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मृतक छात्र मनन जैन ने बेडशीट से फंदा लगाकर जान दी है। अपने रूम के अंदर सुबह 9:15 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली थी। जवाहर नगर में स्थित L- 8 मकान के अंदर यह बालक रहता था। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि नए साल की शुरुआत के बाद 11 दिन में यह चौथा सुसाइड है। साल 2025 की 8 जनवरी, 9 जनवरी, 15 जनवरी और 18 जनवरी वो तारीखें है जब कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this