20.1 C
London
Sunday, June 22, 2025
Homeग्लैमरअनुराग कश्यप ने तंग आकर हमेशा के लिए छोड़ा मुंबई, बोले- फिल्म...

अनुराग कश्यप ने तंग आकर हमेशा के लिए छोड़ा मुंबई, बोले- फिल्म इंडस्ट्री अब जहरीली हो गई है…

Published on

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले टॉप फिल्ममेकर्स में शुमार अनुराग कश्यप ने मुंबई छोड़ दिया है। वह अब फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘देव डी’ जैसी फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप पिछले काफी समय से बॉलीवुड के बदले माहौल की निंदा कर रहे थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि अब फिल्म इंडस्ट्री मुनाफे के पीछे भाग रही है, और आर्ट के रूप में अब सिनेमा की कोई खास कद्र नहीं है।

अनुराग कश्यप ने दो महीने पहले ऐलान किया था कि वह मुंबई छोड़ देंगे। अब उन्होंने ऐसा कर दिखाया है। वह मुंबई से बहुत दूर अब किसी और शहर में शिफ्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अनुराग कश्यप अब बेंगलुरु में रह रहे हैं।

अनुराग कश्यप ने बताई मुंबई छोड़ने की वजह
अनुराग कश्यप ने ‘द हिंदू’ से बातचीत में कहा, ‘मैंने मुंबई छोड़ दिया है। मैं फिल्मी लोगों से दूर रहना चाहता हूं। इंडस्ट्री बहुत जहरीली हो गई है। हर कोई अनरियलिस्टक टारगेट्स का पीछा कर रहा है। हर कोई अगली 500 या 800 करोड़ रुपये की फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा है। क्रिएटिव माहौल खत्म हो गया है।’

क्या बेंगलुरु शिफ्ट हो गए अनुराग कश्यप?
अनुराग कश्यप ने फिर बताया कि जिस नए घर में वह शिफ्ट हुए हैं, उन्होंने उसका किराया पहले ही चुका दिया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कहां और किस शहर में शिफ्ट हुए हैं। पर रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर के करीबी सूत्र ने बताया कि वह अब बेंगलुरु में हैं।

अनुराग कश्यप बोले- कई और फिल्ममेकर्स मुंबई छोड़ चुके हैं
अनुराग कश्यप मुंबई में कई दशकों से रह रहे थे। इसी मायानगरी में उन्होंने स्ट्रगल भी किया और सफलता का स्वाद भी चखा। लेकिन शहर को छोड़ने के अपने फैसले को लेकर वह बोले, ‘शहर सिर्फ एक स्ट्रक्चर नहीं होता, बल्कि इसके लोग भी…यहां लोग आपको नीचे खींचते हैं।’ अनुराग कश्यप ने बताया कि मुंबई छोड़ने का फैसला लेने वाले वह अकेले नहीं हैं, बल्कि कुछ और फिल्ममेकर्स अब मुंबई छोड़ चुके हैं। जहां कुछ मिडल ईस्ट चले गए हैं, वहीं कुछ लंदन, जर्मनी, यूएस और पुर्तगाल शिफ्ट हो गए हैं। अनुराग कश्यप ने बताया कि शिफ्ट होने वाले ये फिल्ममेकर्स मेनस्ट्रीम से हैं।

Latest articles

NSE के IPO का रास्ता साफ सेबी चेयरमैन ने कहा अब कोई अड़चन नही

NSE : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के चेयरमैन, तुहिन कांत पांडे ने...

PSC Interview Rule Change: अब सिर्फ एक पेज में जानकारी जाति-सरनेम की छुट्टी

PSC Interview Rule Change: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MP PSC) ने इंटरव्यू के...

बाल-बाल बचा इंडिगो का विमान कम ईंधन के चलते चेन्नई से बेंगलुरु किया गया डायवर्ट!

इंडिगो की एक फ्लाइट जिसमें यात्री चेन्नई जा रहे थे, उसे अचानक बेंगलुरु की...

More like this