13.9 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में 12 दिन से गोल-गोल चक्कर लगाकर क्या कयामत का इशारा...

चीन में 12 दिन से गोल-गोल चक्कर लगाकर क्या कयामत का इशारा कर रहीं भेड़ें?

Published on

बीजिंग

चीन के भीतरी मंगोलिया के क्षेत्र में भेड़ों का एक झुंड पिछले दो सप्ताह से लगतार घूमे जा रहा है। भेड़ें इस दौरान रुक भी नहीं रही हैं। ये किसी जॉम्बी की तरह बस चले जा रही हैं। CCTV फुटेज से पता चला है कि पेन नंबर 13 में रहने वाला झुंड लगभग दो सप्ताह से गोल-लोग चक्कर लगा रहा है। भेड़ों का यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस खौफनाक फुटेज को देख कर कई लोग डरे हुए हैं। वह इसे ‘प्रलय का संकेत’ मान रहे हैं। इन भेड़ों की मालकिन मिआओ ने कहा कि जानवरों का अजीबोगरीब व्यवहार कुछ भेड़ों से शुरू हुआ था। धीरे-धीरे पूरा झुंड घूमने लगा।

मिआओ के फार्म पर भेड़ों के 34 बाड़े हैं। लेकिन 13वें नंबर के बाड़े की भेड़ों का ही ये अजीबोगरीब व्यवहार देखने को मिला है। कुछ का मानना है कि यह भेड़ों का सामान्य व्यवहार है, लेकिन दूसरों को लगता है कि इन अजीबोगरीब हरकतों के पीछे कुछ और भी खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया पर भेड़ों के घूमने का वीडियो जब आया तो कुछ लोग इसे कयामत के संकेत की तरह देखने लगे। एक यूजर ने इसे सर्वनाश की मंगोलियाई भेड़ के रूप में बताया। वहीं, दूसरे ने कहा, ‘अभी नहीं, सर्वनाश का रहस्य बचा है।’

भेड़ें क्यों कर रहीं ऐसा
यूजर ने कहा कि यहीं से नरक का गेट खुलेगा। कुछ ट्विटर यूजर ने लिखा कि भेड़ें लिस्टेरियोसिस नाम की जीवाणु रोग से पीड़ित हो सकती हैं, जो एक ऐसी बीमारी है जो इंसानों और जानवरों दोनों को ही प्रभावित करती हैं। ब्रिटेन के मोल केयर फार्म के डॉक्टरों का कहना है कि इस रोग से मस्तिष्क में सूजन आ जाती हैं। इसके कारण जानवर अजीबोगरीब हरकत करते हैं। कई बार जिस तरफ सूजन होती हैं, शरीर का वह हिस्सा लकावग्रस्त हो जाता है। चीन के स्टेट मीडिया पीपल्स डेली ने बताया कि भेड़ें पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि भेड़ों के व्यवहार के पीछे का कारण अभी भी रहस्य बना है।

पहले भी आ चुका है ऐसा मामला
भेड़ों के गोल-गोल चक्कर लगाने का मामला पहले भी देखने को मिला है। ब्रिटेन के ससेक्स में पिछले साल एक तस्वीर आई थी, जिसमें दिख रहा था कि भेड़ें लगातार घूमे जा रही हैं। जब भी इस तरह भेड़ें घूमती हैं तो कुछ गोले के अंदर खड़ी रहती हैं। ससेक्स के क्रिस्टोफर हॉग ने कहा, ‘मैं अपने काम के लिए जा रहा था, तभी मैंने देखा कि पहाड़ी पर भेड़ चक्कर लगा रही हैं। हमेशा ये चिल्लाती रहती थीं, लेकिन इस दिन वह शांत थीं।’ दोनों ही मामलों में भेड़ों के व्यवहार का कारण अज्ञात है।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this