8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिजागे हो? आधी रात को जयशंकर के पास आया पीएम मोदी का...

जागे हो? आधी रात को जयशंकर के पास आया पीएम मोदी का फोन, उठाते ही दागा सवाल

Published on

नई दिल्‍ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात-बिरात अपने मंत्रियों को फोन करके अपडेट लेते हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक किस्‍सा सुनाकर इसकी तस्‍दीक की। वाकया अफगानिस्‍तान से भारतीयों के रेस्‍क्‍यू मिशन का है। अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने कहा, ‘आधी रात हो चुकी थी…. मेरा फोन बजा… जब प्रधानमंत्री आपको फोन करते हैं तो कोई कॉलर आईडी नहीं आता… मैं थोड़ा हैरान हुआ… लेकिन नो कॉलर आईडी पर भी कोई आपसे बात करना चाह रहा होता है… इस बार प्रधानमंत्री थे… वह मानकर चल रहे थे कि मैं उन्‍हें पहचान लूंगा… इसलिए उनका पहला सवाल था, जागे हो? मैंने कहां हां सर। 12.30 बजा है और क्‍या कर रहा होऊंगा? उन्‍होंने कहा, अच्‍छा.. टीवी देख रहे हो… क्‍या हो रहा है वहां?’

जयशंकर ने कहा क‍ि इसके बाद उन्‍होंने थोड़ा अपडेट दिया। फिर पीएम बोले कि ‘जब खत्‍म हो जाएगा तो मुझे फोन करना।’ बकौल जयशंकर, ‘मैंने कहा कि सर इसमें दो-तीन घंटे और लगेंगे… मैं आपके यहां बता दूंगा। उन्‍होंने कहा मुझे फोन करना।’

मोदी को दिया भारत-अमेरिका के रिश्‍ते सुधारने का क्रेडिट
जयशंकर ने एक दिन पहले कहा था कि भारत शक की निेगाहों से अमेरिका को देखता था। पीएम मोदी के नेतृत्‍व में नजरिया बदला और ‘वैचारिक बोझ’ पीछे छूट गया। जयशंकर ने कहा था कि ‘वह प्रैक्टिकल हैं, नतीजों पर फोकस रखते हैं, कॉस्‍ट-बेनेफिट एनालिसिस कर चुके हैं।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 11 दिनों की अमेरिका यात्रा पर हैं। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में शामिल हुए। इसके अलावा कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्‍सा लेंगे। उनका मीडिया, कारोबारियों व अन्‍य सेक्‍टर्स के साथ बातचीत के भी कई कार्यक्रम हैं। अपने समकक्ष एंटनी ब्लिंकेन और जो बाइडेन प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने वह 25 सितंबर को वाशिंगटन डीसी जाएंगे। वह उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय अमेरिकियों से भी मुलाकात करेंगे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...