11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलमेसी, डी मारिया के गोल से नहीं बल्कि जादू-टोने के बल पर...

मेसी, डी मारिया के गोल से नहीं बल्कि जादू-टोने के बल पर जीता अर्जेंटीना? वर्ल्डकप में जादूगरनियों का दबदबा

Published on

ब्यूनस आयर्स

कतर में हुआ फीफा वर्ल्ड कप शुरुआत से ही विवादों में रहा है। अब इसमें जादू-टोना जैसी चीजें भी सामने आ गई हैं। अर्जेंटीना ने फ्रांस को हरा कर FIFA वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। लियोनल मेसी और डी मारिया के शानदार प्रदर्शन ने इस मैच में अर्जेंटीना की टीम को जीत दिलाई। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि जादू-टोना है, जिसने अर्जेंटीना को जीत दिलाई। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक खुद को जादूगर बताने वाली मागली मार्टिनेज ने दावा किया कि वर्ल्डकप की शुरुआत में मेसी पिच पर हाथापाई कर रहे थे, क्योंकि वह एक अलौकिक अभिशाप से पीड़ित थे।

मागली मार्टिनेज ने कहा कि मेसी पर जादू किया गया है या नहीं इसका पता लगाने के लिए उन्होंने एक खास प्रार्थना की। खास शब्दों का उच्चारण करते हुए उन्होंने पानी से भरे एक कटोरे में थोड़ा सा तेल डाला। उसने मुताबिक अगर तेल बिखर जाता है तो मेसी सुरक्षित थे, लेकिन अगर वह बीच में इकट्ठा होता है तो वह श्रापित हैं। उन्होंने कहा, ‘तेल एक चुंबक की तरह आपस में चिपक गया। ये इतना शक्तिशाली था कि मैं अकेले इसे नहीं तोड़ पाती।’ वह ट्विटर पर गईं और अर्जेंटीना की कई जादूगरनियों की मदद मांगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बुरी नजर ठीक करने वाली बहनों, मेसी बहुत प्रभावित हैं, मुझे आपकी मदद की जरूरत है।’ कई लोगों ने उनके ट्वीट पर जादूगर होने का दावा किया और मदद की पेशकश की।

36 साल बाद जीत के लिए जादू
पिछले कुछ सप्ताह में देखा गया कि जादूगर होने का दावा करने वालीं अर्जेंटीना की सैकड़ों महिलाएं प्रार्थना कर रही थीं। वेदियों, मोमबत्तियों और ताबीज समेत तरह-तरह के तंत्र-मंत्र के जरिए वह अपनी फुटबॉल टीम को सुरक्षित करने में लगी थी। ताकि 36 साल बाद वह एक बार फिर जीत हासिल कर सके। इन लोगों के मुताबिक उनका जादू काम कर गया। मेसी के गृहनगर रोसारियो की रहने वाली शिक्षिका और 27 साल की कथित जादूगरनी रोसीओ कैब्रल मेना ने कहा, ‘हम खुद को एजेंट के रूप में देखते हैं जो प्यार से रक्षा कर सकते हैं और खुशियां फैला सकते हैं।’ उन्होंने एक तेजपत्ता के पीछे स्कोर लिखा और उसे जलाया।

हार के बाद से शुरू हो गया जादू
जादू करना तभी से बढ़ गया जब अर्जेंटीना को सऊदी अरब की टीम से हार मिली थी। ये पूरी दुनिया में फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक हैरान करने वाली घटना थी। उस मैच के बाद से ही कई जादूगरनियों ने एक वाट्सएप ग्रुप शुरू किया। इसे अर्जेंटीना एसोसिएशन ऑफ विच नाम दिया गया। ग्रुप शुरू करने वाली 23 साल की एंटोनेला स्पाडाफोरा ने कहा, ‘मैंने सोचा था कि अधिकत 10 लोग ही शामिल होंगे। लेकिन कुछ दिनों में ही ग्रुप में 300 से ज्यादा लोग शामिल हो गए। पिछले सप्ताह डिमांड इतनी बढ़ी की उन्होंने एक ट्विटर अकाउंट शुरू किया, जिसके 25,000 फॉलोअर्स हो गए।’ जादूगरनियों ने कहा कि उनका मेन फोकस टीम के ऊपर से बुरी ताकतों को दूर करना था।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...