8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में और ताकतवर हुई सेना, यूनुस सरकार ने बढ़ाई शक्तियां; ऐसे...

बांग्लादेश में और ताकतवर हुई सेना, यूनुस सरकार ने बढ़ाई शक्तियां; ऐसे पुलिसकर्मियों को दिया झटका

Published on

नई दिल्ली

पड़ोसी देश बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने देश की सेना के अधिकारियों को पूरे देश में एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट शक्ति दी है। बांग्लादेश के लोक प्रशासन मंत्रालय ने इस बारे में गजट अधिसूचना जारी की। ये अधिकार सेना के कमीशन हासिल अधिकारियों को दिए जाएंगे। यह आदेश अगले 60 दिनों तक लागू रहेगा।

बीएसएस समाचार एजेंसी ने बताया कि गृह सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (Retd) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि सेना को मजिस्ट्रेटी शक्ति देने से लोगों को फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जो पुलिस अधिकारी अभी तक सेवा में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें अब शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोग बांग्लादेश सेना के कमीशन हासिल वाले अधिकारियों की मजिस्ट्रेटी शक्ति का फायदा उठाएंगे।

मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि सेना को सार्वजनिक सेवा करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की शक्ति दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी के पास जनशक्ति की कमी है और इस कमी को पूरा करने के लिए सेना को मजिस्ट्रेट की शक्ति दी गई है। इतना ही नहीं बांग्लादेश की सेना लोगों के लिए सही है। आम लोगों को उनके साथ बातचीत करने और उनसे मदद लेने में कोई दिक्कत नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीसी या सीआरपीसी की धारा 17 कहती है कि ये अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट या डिप्टी कमिश्नर के अंडर होंगे। गैरकानूनी रैलियों की गिरफ्तारी और उन्हें तितर-बितर करने समेत यह अधिकार सेना के कमीशन हासिल करने वाले अधिकारियों को दिया गया है। मंगलवार को द डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के अनुसार अंतरिम सरकार के एक सलाहकार ने कहा कि सेल्फ डिफेंस और ज्यादा जरूरत पड़ने पर अधिकारी गोली भी चला सकता है।

एक अन्य सलाहकार ने नाम न बताने का आग्रह करते हुए कहा कि पुलिस अभी भी ठीक से काम नहीं कर रही है। देश में काफी गैरजरूरी गतिविधियां हो रही हैं। 5 अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद में बांग्लादेश में कई पुलिस वाले सड़कों पर मौजूद नहीं हैं। पूर्व पीएम शेख हसीना को हटाने से पहले और उसके तुरंत बाद पुलिस को गुस्से का सामना करना पड़ा। भीड़ ने उनकी गाड़ियों और स्टेशनों को फूंक दिया था।

बीपीएसए ने की थी हड़ताल
हमलों के बाद बीपीएसए ने 6 अगस्त को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की। तत्कालीन गृह मंत्रालय के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (Retd) एम सखावत हुसैन के साथ कई बैठकों के बाद 10 अगस्त को हड़ताल वापस ले ली गई। फिर भी कई पुलिस अधिकारी काम से गैरहाजिर रहे। पूर्व सचिव अबू आलम मोहम्मद शाहिद खान ने कहा कि मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार का फैसला समय की मांग थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...