21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलछा गए अर्शदीप... जिसे खालिस्तानी कहा गया, उसने वापसी करते ही शेर...

छा गए अर्शदीप… जिसे खालिस्तानी कहा गया, उसने वापसी करते ही शेर की तरह दहाड़ा

Published on

तिरुवनंतपुरम

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस सीरीज के लिए टीम में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में उन्हें आराम दिया गया था।

पहले ही ओवर में छाए
अर्शदीप सिंह मैदान पर वापसी करते हुए ही छा गए। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें दूसरा ओवर दिया। अर्शदीप ने ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को बोल्ड कर दिया। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। इसी ओवर की 5वीं गेंद पर अर्शदीप ने राइली रूसो को आउट किया। अर्शदीप की बाहर जाती गेंद को रूसो ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई।

आखिरी गेंद पर भी मिला विकेट
इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलकर क्रीज पर उतरे। रूसो को अर्शदीप सिंह ने आउट स्विंगर पर आउट किया था। वह भी आउट स्विंगर की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन अर्शदीप सिंह ने इनस्विंग गेंद फेंकी और वह सीधे उनके विकेट पर जाकर लगी। आईपीएळ में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले मिलर खाता भी नहीं खोल सके। दो ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 8 रन पर 4 विकेट हो गया था।

पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद हुए थे ट्रोल
भारतीय टीम को एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। उस मैच में अर्शदीप ने आसिफ अली का कैच छोड़ा था। उसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाए और भारत मैच हार गया। इस हार के बाद अर्शदीप सिंह पर जमकर निशाना साधा गया था। उनका नाम खालिस्तानी से भी जोड़ा गया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी गेंद से जवाब दे दिया है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...