15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिलंदन से एक्सपर्ट बुलाएंगे, कूड़े का पहाड़ खत्म करेंगे, केजरीवाल ने दिल्ली...

लंदन से एक्सपर्ट बुलाएंगे, कूड़े का पहाड़ खत्म करेंगे, केजरीवाल ने दिल्ली को दी 10 गारंटी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बिगुल फूंक दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए 10 गारंटी का ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि हमारी गारंटी कभी टूटती नहीं है। दिल्ली के सीएम ने लोगों से अपील की कि काम नहीं करने वालों को वोट मत देना। केजरीवाल ने फिर एक बार कहा कि एमसीडी में जीत के बाद वह दिल्ली से तीनों कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे।

लंदन, टोक्यो से बुलाएंगे एक्सपर्ट
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में तीनों कूड़े के पहाड़ तो खत्म करेंगे ही साथ कोई नया कूड़े का कोई भी नया पहाड़ नहीं बनने देंगे। केजरीवाल ने कहा कि सब हम लंदन और टोक्यो से एक्सपर्ट बुलाएंगे और कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के देश जिस तरह से अपने यहां कर रहे हैं उसी तरह हम भी कूड़े और कचरे का निस्तारण करेंगे।

आम आदमी पार्टी की 10 गारंटी

  1. कूड़े के पहाड़ खत्म कर साफ और सुंदर दिल्ली बनाएंगे
  2. वसूली बंद की जाएगी और दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे
  3. पार्किंग की समस्या से दिल्ली वालों को मुक्ति दिलाएंगे
  4. आवारा जानवरों की समस्या का समाधान करेंगे
  5. बेहतर और सुंदर सड़कें, गलियों की मरम्मत की जाएगी
  6. नगर निगम में भी वर्ल्ड क्लास शिक्षा और हेल्थ मॉडल
  7. पार्कों का कायाकल्प, दिल्ली बनेगी पार्कों की नगरी
  8. हर कर्मचारी को टाइम पर सैलरी मिलेगी
  9. व्यापारियों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाएंगे
  10. रेहड़ी-पटरीवालों के लिए वेडिंग जोन, रिश्वतखोरी से मुक्ति

काम रोकने वालों को वोट मत देना
अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटी की घोषणा के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि काम रोकने वालों को वोट मत देना। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने घर-घर राशन योजना बंद करवाई। उन्होंने बीजेपी पर दिल्ली में योगा क्लासेज बंद करने का भी आरोप लगाया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए चुनाव 4 दिसंबर को होगा। चुनाव के बाद वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...