21 C
London
Sunday, August 3, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेते ही उनके खास सिपहसालार भारतीय मूल के...

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेते ही उनके खास सिपहसालार भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी कैबिनेट से हटे

Published on

वॉशिंगटन:

भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी अब सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का हिस्सा नहीं होंगे। व्हाइट हाउस ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ घंटों बाद रामास्वामी के पद छोड़ने की जानकारी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने रामास्वामी को नवंबर में एलन मस्क के साथ DOGE का नेतृत्व करने के लिए चुना था। ट्रंप के करीबी 39 वर्षीय रामास्वामी ने अब इस पद से हटने का फैसला किया है। वह ओहायो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। विवेक ने बीते साल रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पेश की थी। हालांकि वह चुनाव नहीं लड़ सके थे।

रामास्वामी ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, ‘DOGE के निर्माण में सहयोग करना मेरे लिए सम्मान की बात रही। मुझे विश्वास है कि एलन और उनकी टीम भविष्य में इसे सुव्यवस्थित बनाने में सफल होंगे। ओहायो में अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में जल्द ही जानकारी दूंगा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हम राष्ट्रपति ट्रंप के ‘अमेरिका को फिर से महान’ बनाने के सपने में पूरी तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं।’

चुनाव लड़ने के लिए छोड़ा पद!
सरकारी दक्षता सलाहकार समूह ने एक बयान में DOGE के गठन में रामास्वामी की भूमिका की तारीफ की है। समूह की प्रवक्ता अन्ना केली ने विवेक रामास्वामी के इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा, ‘रामास्वामी जल्द ही चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं, जिसके लिए उन्हें DOGE से बाहर रहना होगा। हम पिछले दो महीनों में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे अमेरिका को महान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

रामास्वामी का DOGE से हटना उनके राजनीतिक करियर के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रामास्वामी के ओहायो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की संभावना से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। उनका सीधा मुकाबलवा मौजूदा गवर्नर माइक डेवाइन से हो सकता है। रामास्वामी जल्दी ही ओहायो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। ओहायो में गवर्नर का चुनाव नवंबर 2026 में होना है।

भारत में विवेक के परिवार की जड़ें
विवेक रामास्वामी के पिता गणपति रामास्वामी केरल के रहने वाले और पेशे से इंजीनियर थे। उनकी मां गीता रामास्वामी ने मैसूर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट से पढ़ाई की थी। 1970 के दशक में दोनों केरल से अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। अमेरिका के ओहियो में अगस्त 1985 में विवेक रामास्वामी का जन्म हुआ। उन्होंने जेसुइट हाई स्कूल से वेलेडिक्टोरियन के रूप में ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने बिजनेस और फिर राजनीति की तरफ रुख किया।

Latest articles

KCET और NEET UG 2025: राउंड-1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें

NEET UG 2025: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने KCET और कर्नाटक NEET UG राउंड-1...

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी लक्षण खुराक और क्यों है यह इतना ज़रूरी

Vitamin B-12 Deficiency: क्या आप जानते हैं कि विटामिन B12 की थोड़ी सी भी...

पुणे में पथराव और तनाव शिवाजी महाराज की प्रतिमा खंडित सोशल मीडिया पोस्ट बना विवाद का कारण

पुणे में पथराव और तनाव शिवाजी महाराज की प्रतिमा खंडित सोशल मीडिया पोस्ट बना...

More like this

डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ युद्ध जारी मेक्सिको को 90 दिन की मोहलत जानें क्या है मामला

डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ युद्ध जारी मेक्सिको को 90 दिन की मोहलत जानें क्या...

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी जापान में 20 लाख लोग निकाले गए

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी!...