14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeहेल्थVitamin B-12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी लक्षण खुराक और क्यों है यह...

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी लक्षण खुराक और क्यों है यह इतना ज़रूरी

Published on

Vitamin B-12 Deficiency: क्या आप जानते हैं कि विटामिन B12 की थोड़ी सी भी कमी से थकान, चक्कर आना और याददाश्त कमजोर होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं? आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह बेहद ज़रूरी हो गया है कि हम अपने आहार पर खास ध्यान दें. दरअसल, इन्हीं आहार संबंधी कमियों के कारण हमारे शरीर में कई आवश्यक विटामिन्स की कमी हो जाती है. इन सबमें विटामिन B12 सबसे ऊपर है, क्योंकि डॉक्टर कहते हैं कि यह एक ऐसा तत्व है जिसे सिर्फ आहार से ही पूरा किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि हमें अपने आहार में हर दिन कितना विटामिन B12 लेना चाहिए.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

आकाश हेल्थकेयर के इंटरनल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार, डॉ. विक्रम जीत सिंह के अनुसार, विटामिन B12 एकमात्र ऐसा विटामिन है जो तंत्रिका संबंधी बीमारियों (neurological diseases) से सुरक्षा प्रदान करता है. इसकी कमी से ध्यान केंद्रित करने, काम करने और सोचने-समझने में दिक्कतें आती हैं. डॉ. सिंह कहते हैं कि हमें अपने भोजन के माध्यम से रोजाना विटामिन B12 लेना चाहिए.

किसे कितनी मात्रा में लेना चाहिए विटामिन B12?

  • सामान्य व्यक्ति: डॉक्टर बताते हैं कि एक सामान्य व्यक्ति जो फिट है, उसे अपने आहार के माध्यम से रोजाना 2.4 से 2.8 माइक्रोग्राम विटामिन B12 लेना चाहिए.
  • गर्भवती महिला: गर्भवती महिलाओं को रोजाना अपने आहार में 2.6 माइक्रोग्राम विटामिन B12 लेना चाहिए. प्रसव के बाद उन्हें 2.8 ग्राम विटामिन लेना चाहिए ताकि नवजात शिशु के विकास में कोई समस्या न हो.
  • सप्लीमेंट्स के माध्यम से: यदि शरीर में विटामिन B12 की बहुत अधिक कमी है, तो डॉक्टर सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं. कुछ परिस्थितियों में, आहार के साथ-साथ सप्लीमेंट्स भी लेने पड़ते हैं ताकि इसकी कमी को पूरा किया जा सके. सप्लीमेंट्स से आपको रोजाना 500 से 5000 माइक्रोग्राम तक लेना पड़ सकता है.
  • इंजेक्शन: जब किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन B12 की कमी बहुत ज्यादा हो जाती है, तो उसे इंजेक्शन की मदद से विटामिन B12 दिया जाता है. डॉक्टर के अनुसार, ये इंजेक्शन साप्ताहिक या मासिक दोनों हो सकते हैं.

यह भी पढ़िए : भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

विटामिन B12 की कमी के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए:

  • थकान-कमजोरी
  • त्वचा का पीला पड़ना
  • आँखों का पीला होना
  • चक्कर आना
  • बालों का झड़ना
  • बिना किसी कारण मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

लू और भीषण गर्मी से करना है तौबा तो पीएं पुदीना-सत्तू का शरबत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका?

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडा रखना और लू...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...