2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यअजित पवार के पास खजाने का कंट्रोल जाते ही शिंदे गुट बौखलाया,...

अजित पवार के पास खजाने का कंट्रोल जाते ही शिंदे गुट बौखलाया, बोला- इसी वजह से तो टूटी थी शिवसेना

Published on

मुंबई

NCP तोड़कर बीजेपी नीत गठबंधन में आए अजित पवार को फाइनेंस मिनिस्ट्री दी गई है। हालांकि ये फैसला सीएम एकनाथ शिंदे के हाथों करवाया गया, लेकिन उनके ही गुट को ये रास नहीं आ रहा है। नेताओं का मानना है कि इसी वजह से शिवसेना टूटी थी। बेशक ठाकरे के पास सूबे की कमान थी लेकिन विधायकों को सरकारी फंड देने का फैसला अजित पवार करते थे। अजित उद्धव ठाकरे की भी नहीं सुनते थे। इसी वजह से शिवसेना के दो फाड़ भी हुए।

निर्दलीय विधायक बच्चू काडू एकनाथ शिंदे का समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि शिवसेना में तकरार की वजह विधायकों को दिए जाने वाले फंड में भेदभाव था। बेशक उद्धव ठाकरे के पास कमान थी लेकिन फंड का अलोकेशन अजित के पास में था। इसी वजह से पार्टी में टूट हुई थी।

औरंगाबाद वेस्ट के विधायक संजय शिरासत का कहना है कि उद्धव सरकार के दौरान शिवसेना के विधायकों को मिलने वाला फंड 50 करोड़ रुपये आसपास था तो राकांपा के विधायक 700-800 करोड़ रुपये तक झटक ले जाते थे। फाइनेंस मिनिस्टर अजित थे तो वो मनमाने फैसले लेते थे।

संदीपन भूमरे का कहना है कि उद्धव ठाकरे के खिलाफ एकनाथ शिंदे कभी नहीं थे। वो अजित पवार का विरोध करते थे। उनका कहना था कि अजित पवार जिस तरह से विधायकों को फंड दे रहे हैं उससे शिवसेना कमजोर हो जाएगी। वो MVA से बाहर आए थे तो केवल NCP की वजह से।

कोरेगांव के विधायक महेश शिंदे का मानना है कि अजित के पास में पैसे की पावर का जाना ठीक नहीं है। वो अपने विधायकों को ज्यादा पैसा अलाट करेंगे। उद्धव सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे पाटन के विधायक शंभूराजे देसाई का कहना है कि बेशक वो मंत्री थे पर पैसे का अलॉटमेंट अजित के पास था उनकी अपने महकमे में ही कोई भी नहीं सुनता था। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी फंड के अलॉटमेंट को लेकर तब अजित पर हमलावर थे।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...