7.2 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यकर्नाटक रिजल्ट के बाद बोले अशोक गहलोत- वसुंधरा से मेरी सांठगांठ नहीं

कर्नाटक रिजल्ट के बाद बोले अशोक गहलोत- वसुंधरा से मेरी सांठगांठ नहीं

Published on

नई दिल्ली,

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी नेता वसुंधरा राजे से सांठगांठ करने के आरोपों को खारिज कर दिया है. कर्नाटक चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद गहलोत ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वसुंधरा राजे से पिछले 15 वर्षों में उनकी मुश्किल से 15 बार बात हुई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने धौलपुर में दिए गए उनके बयान का गलत अर्थ निकाला. दरअसल धौलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा था कि जब पायलट गुट ने उनके खिलाफ बगावत की थी तो भाजपा नेता वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल ने उनकी सरकार बचाने में मदद की थी. गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चलती है.

पायलट ने साधा था निशाना
मुख्यमंत्री का यह बयान सचिन पायलट की अजमेर से जयपुर तक चल रही “जन संघर्ष पदयात्रा” के बीच आया है. पायलट ने मंगलवार को गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार और भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मु्द्दों का जिक्र किया था. पायलट की 125 किलोमीटर यात्रा का समापन सोमवार को जयपुर में होगा. गहलोत के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कि राजे ने उनकी सरकार को बचाने में मदद की थी, पायलट ने कहा था, ‘गहलोत के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी नेता वसुंधरा राजे हैं, न कि सोनिया गांधी.’

गहलोत ने कहा, ‘मैंने धौलपुर में कहा था कि वसुंधरा जी और कैलाश जी ने मेरी सरकार को बचाने में मदद की. लोगों ने इसका गलत मतलब निकाला. वह मेरे पास नहीं आईं और कहा कि मैं आपके साथ खड़ी हूं.’ गहलोत ने कहा कि राजनीतिक संकट के दौरान कैलाश मेघवाल ने बयान दिया था कि राजस्थान में सरकार गिराने की कोई परंपरा नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरी सरकार गिराने में बड़े बड़े सौदे हुए थे, वसुंधरा राजे की मदद की बात हमने सुनी थी. वो हमारी मदद नहीं की थी.

फिर किया पुराने किस्से का जिक्र
गहलोत ने कहा,’…ऐसा नहीं है कि वसुंधरा ने खुद (मुझसे) कहा कि वह सरकार को बचा रही हैं … जब मैं पीसीसी प्रमुख था और भैरो सिंह शेखावत मुख्यमंत्री थे, तब शेखावत की सरकार गिराने की साजिश भाजपा के कुछ नेताओं ने की थी.’ गहलोत ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि जब तत्कालीन सीएम और भाजपा नेता शेखावत का अमेरिका में इलाज चल रहा था, तब भाजपा नेताओं ने उनसे संपर्क किया था और सरकार गिराने में मदद मांगी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था.

राजे पर किया हमला
गहलोत ने कहा कि राजे के तत्कालीन “सलाहकार” जैसे- विपक्ष के वर्तमान नेता राजेंद्र राठौर कभी भी मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध नहीं चाहते थे और इसलिए उनकी राजे से बात नहीं होती थी. उन्होंने कहा, ‘मैं वसुंधरा राजे को दोष देता हूं, उनके काम करने का तरीका नकारात्मक है. वह बदले की भावना से काम करती हैं, मैं प्यार से काम करता हूं, वह अपने तरीके से अधिकारियों को डराती और धमकाती हैं और सबसे बुरी बात यह है कि वह काम बंद कर देती हैं ताकि अशोक गहलोत श्रेय ना मिले.’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद राजे ने अपनी पिछली सरकार द्वारा किए गए कई कामों को बंद कर दिया और इसलिए उनके और उनके बीच दोस्ती नहीं हो सकती. उन्होंने कहा, ‘जिसने मेरे कामों को रोकने का ठेका लिया है, क्या उससे मेरी कभी दोस्ती होगी? मैं 1998 में मुख्यमंत्री बना था, मैं 156 सीटें लाया था लेकिन मैंने कभी नहीं कहा कि मैं लाया. सोनिया गांधी और आलाकमान ने सीटें लाईं. यह हमारी नीतियों और सिद्धांतों की जीत थी.’

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...