11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिफौरन इस्‍तीफा दें अश्विनी वैष्‍णव, रेल हादसे पर सुब्रमण्यन स्वामी ने रेल...

फौरन इस्‍तीफा दें अश्विनी वैष्‍णव, रेल हादसे पर सुब्रमण्यन स्वामी ने रेल मंत्री को लपेटा, पीएम के बारे में कही यह बात

Published on

नई दिल्ली

बालासोर ट्रिपल ट्रेन एक्सिडेंट के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। स्वामी ने कहा कि अक्षम लोगों की भर्ती के लिए पीएम मोदी दुनियाभर में मशहूर हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव को उनकी हां के बगैर ही इस्तीफा दे देना चाहिए। ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे के बाद उनकी प्रतिक्रिया आई है। सुब्रमण्यम स्वामी ने हादसे के लिए रेलवे ट्रैक पर सवाल खड़ा किया है।

स्वामी ने ट्वीट करके लिखा- ‘अब हम जानते हैं, जो ट्रेन सामने से आ रही ट्रेन से टकरा कर ट्रैक से उड़ी उसे उस ट्रैक पर आने की इजाजत ही नहीं थी क्योंकि वे ट्रैक धीमी रफ्तार की ट्रेनों के लिए थे। रेल मंत्री को बिना प्रधानमंत्री की हां का इंतजार किए हर हाल में इस्तीफा देना चाहिए।’

पीएम मोदी के बारे में कही यह बात
सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि इसमे कोई संदेह नहीं है कि पीएम मोदी अक्षम लोगों की भर्ती करने या फिर बिना रीढ़ वाले सक्षम चेलों को मंत्री बनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। पीएम इसकी कीमत चुका रहे हैं। वफादार चेले को कमान देने की वजह से मणिपुर इसका दूसरा उदाहरण है।

बालासोर हादसे ने द‍िल दहलाया
ओडिशा के बालासोर में शनिवार को एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनों की आपस में भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में 288 लोगों की जान गई। लगभग 900 लोग घायल हुए हैं। रेलवे ट्रैक को फिर से बहाल किए जाने का काम अभी भी जारी है। बीजेपी शासित मणिपुर बीते एक महीने से जातीय हिंसा की आग में झुलस रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद राज्‍य के हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। इसे लेकर विपक्षी पार्टियां सीएम एन बीरेन सिंह का इस्‍तीफा मांग रही हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक द्वारा आत्मघाती...

राजधानी में 55.50 लाख की सनसनीखेज लूट

भोपाल भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई 55 लाख...