14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिअमित शाह के इशारे पर... केजरीवाल की प्रचार गाड़ी पर हमला, AAP...

अमित शाह के इशारे पर… केजरीवाल की प्रचार गाड़ी पर हमला, AAP ने बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे पहले दिल्ली में सियासी पारा काफी चढ़ गया है। रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।आरोप है कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के समर्थन में एक प्रचार गाड़ी जैसे ही वाल्मीकि मंदिर के पास पहुंची, उसके बाद कुछ लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। तोड़फोड़ करने वाले स्थानीय लोग ही बताए जा रहे हैं। उधर आम आदमी पार्टी की तरफ से इन हमलों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

AAP ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हमले की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘AAP को प्रचार से रोकने के लिए BJP के गुंडों द्वारा पूरी दिल्ली में हिंसा जारी है! BJP के गुंडे पूरी दिल्ली में आतंक मचा रहे हैं, AAP कार्यकर्ताओं की प्रचार सामग्री छीन रहे हैं, LED Screen वाली गाड़ियों पर हमला कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग, अमित शाह के इशारे पर खामोश बैठकर सिर्फ तमाशबीन बने हुए हैं। दिल्लीवाले, इस गुंडागर्दी और हिंसा के लिए BJP को बुरी तरह हरा कर सबक सिखायेंगे।’

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी हमले का वीडियो ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ‘ये नई दिल्ली विधान सभा की भयावह तस्वीर है। इसी विधान सभा में चुनाव आयोग का ऑफिस है। चुनाव आयोग कोमा में है, उसको कुछ भी दिखाई सुनाई नहीं पड़ रहा।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘दिल्ली वालों जरा सोंचो अगर गलती से BJP वाले जीत गये तो दिल्ली को बर्बाद कर देंगे। अमित शाह के गुंडों से दिल्ली को बचाना है।’ केजरीवाल की प्रचार गाड़ी पर हमले के बाद आम आदमी पार्टी के नेता गुस्से में हैं। बीजेपी और आप नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

Latest articles

जनसुनवाई में बुजुर्ग पिता की गुहार: ‘बेटी को दिलाई नौकरी, अब उसी ने घर से निकाला

भोपाल। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को कुल 188 आवेदन प्राप्त हुए।...

नारियल खेड़ा चौराहे पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता, भीड़ ने घेरकर आरोपी को छुड़ाया

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारियल खेड़ा चौराहे पर मंगलवार देर...

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...