17.4 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिआतिशी ने CM पद से दिया इस्तीफा, विधानसभा भंग, LG सक्सेना से...

आतिशी ने CM पद से दिया इस्तीफा, विधानसभा भंग, LG सक्सेना से मिले प्रवेश वर्मा समेत बीजेपी विधायक

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. जानकारी के मुताबिक वह करीब 11 बजे राजभवन पहुंची थीं. उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसी के साथ एलजी ने पिछली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना के साथ नई विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया है. नई विधानसभा के गठन के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया भी शुरू होगी. शनिवार को आए चुनावी नतीजों में बीजेपी को 48 और आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली हैं. बीजेपी की तरफ से अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. आतिशी के इस्तीफे और दिल्ली की सियासी हलचल से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं:

– दिल्ली राज निवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों प्रवेश वर्मा, कैलाश गहलोत, अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान और नीरज बसोया की मुलाकात खत्म हो गई है. ये सभी विधायक राज निवास से बाहर निकल गए हैं.आतिशी के दिल्ली सीएम पद से हटने के बाद बीजेपी विधायक एलजी हाउस पहुंच रहे हैं. अरविंदर सिंह लवली, कैलाश गहलोत और प्रवेश वर्मा एलजी सचिवालय पहुंच गए हैं.

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पिछली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना के साथ ही नई विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया है. नई विधानसभा के गठन के ठीक बाद सरकार गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.-आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने एलजी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है.

आज शाम दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सभी जीते हुए विधायकों से मिलेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में शपथग्रहण की संभावना है.दिल्ली में जीत के बाद बीजेपी के खेमे में जश्न का माहौल है. हरियाणा भवन में नायब सिंह सैनी जलेबी पार्टी करेंगे. हरियाणा के मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जलेबियां बनाई जा रही हैं.

आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को 3500 से ज्यादा वोटों से हराया
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट पर अपनी जीत दर्ज की है. इस जीत से पार्टी को बीजेपी बहुमत वाली विधानसभा में अपनी आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का मौका मिलेगा.

आतिशी ने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3500 से ज्यादा वोटों से हराया है. आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गए. अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं. मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. सौरभ भारद्वाज भी ग्रेटर कैलाश से चुनाव हार गए.

AAP के तीन मंत्री जीते
पार्टी के तीन मंत्री चुनाव जीतने में सफल रहे हैं. AAP सरकार में मंत्री रहे गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने अपनी सीटों से जीत दर्ज की है. गोपाल राय ने बाबरपुर से 18,994 वोटों से, मुकेश अहलावत ने सुल्तानपुर माजरा से 17,126 वोटों से और इमरान हुसैन ने बल्लीमारान से 29,823 वोटों से जीत हासिल की.

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...