11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल को—ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड कमजोर आय वर्ग के श्रमिकों को देगी...

भोपाल को—ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड कमजोर आय वर्ग के श्रमिकों को देगी लोन — शक्ति नगर ब्रांच में ऋण मेला का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

भोपाल को—ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड कमजोर आय वर्ग के श्रमिकों को देगी लोन — शक्ति नगर ब्रांच में ऋण मेला का आयोजन,राजधानी में भोपाल को ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड ने कमजोर आय वर्ग वाले श्रमिकों को लोन देने का काम शुरू कर दिया है। इसका शुभारंभ शनिवार को बैंक के एमडी रंजीत कनौजिया ने विधिवत बैंक की शक्ति नगर ब्रांच में किया। इस खास आयोजन की कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। यह कार्यक्रम ऋण मेले के नाम से आयोजित किया गया। फिलहाल भेल से जुड़ी संविदा श्रमिक और श्रमिक कल्याण सोसायटी के श्रमिकों का किया गया है। इन श्रमिकों को बैंक द्वारा 1—1 लाख रुपए के ऋण पत्र बांटे गए। 

यह जानकारी बैंक की शाखा शक्ति नगर के शाखा प्रबंधक गोपाल सिंह चौहान द्वारा दी गई। इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रंजीत कनौजिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी करनैल सिंह, पार्षद सुरेंद्र वाटिका, संविदा श्रमिक कल्याण समिति के अध्यक्ष उमा मिश्रा, कोषाध्यक्ष राहुल त्रिपाठी, श्रमिक कल्याण समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह राजपूत, सचिव रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष धनीराम कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे, संतोष सिंह, तेज सिंह, जेके दलाल, श्री राधा कृष्ण मंदिर बरखेड़ा के संरक्षक एवं अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव एवं सुनील यादव समाजसेवी जेपी गौर, सुरेश कर्नाटक, अनिल गुप्ता, गुड्डू सक्सेना, शाखा के खाता धारक सुशील कुमार सिनाह, केसरवानी, शारदा किरना, सोनी जया ज्वैलर्स, विनोद, माँ कलेक्शन इस अवसर पर उपस्थित रहे। उ

क्त सभी सम्माननीय जनों की उपस्थिति में अल्प आय वाले वेतनधारी लगभग 25 खाताधारकों को व्यक्तिगत ऋण पर्सनल लोन का वितरण किया गया। बैंक में इस अवसर पर आए हुए सभी सम्माननीय जनों द्वारा जनहित में बैंक शाखा शक्तिनगर द्वारा किये जा रहे कार्यों की सरहाना की गई। इस अवसर पर बैंक यूनियन के पदाधिकारी संजय जैन, विमल दुबे, कमलेश लोखंडे, विनय रावत, राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बैंक मुख्यालय से दिनेश रौतेला, झनक सिंह मालवीय, विवेक शर्मा, पी सेमुअल, संजय बसेड़िया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा में पदस्थ प्रकाश त्रिपाठी, विशाल शर्मा, मोनिका असवाल, निलेश कुमार सिंह, दिलीप सोनी एवं राम कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक गोपाल सिंह चौहान द्वारा किया गया। आभार व्यक्त संजय जैन एवं विमल दुबे द्वारा किया गया।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की...