11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलंदन में विदेश मंत्री जयशंकर पर हमले की कोशिश, खालिस्‍तानियों और आतंकियों...

लंदन में विदेश मंत्री जयशंकर पर हमले की कोशिश, खालिस्‍तानियों और आतंकियों का गढ़ बन चुका है ब्रिटेन, एक्‍सपर्ट ने दी चेतावनी

Published on

लंदन

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में खालिस्‍तानियों ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के कार पर हमले की कोशिश की है। यही नहीं बड़ी तादाद में जमा हुए खालिस्‍तानियों ने तिरंगे को भी फाड़ दिया। भारतीय विदेश मंत्री लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। लंदन में हुई इस घटना पर भारत ने बहुत तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा कि यह उकसावे वाली कार्रवाई है और लोकतांत्रिक स्‍वतंत्रता का अलगाववादी गलत फायदा उठा रहे हैं। वहीं एक्‍सपर्ट का कहना है कि ब्रिटेन लंबे समय से भारत के भगोड़े लोगों और आंतकियों का सुरक्षित ठिकाना बन गया है। उन्‍होंने भारत को ब्रिटेन ने से एफटीए करने पर चेतावनी भी दी है।

रक्षा मामलों के चर्चित भारतीय व‍िशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने एक्‍स पर लिखे अपने पोस्‍ट में कहा, ‘ब्रिटेन लंबे समय से भारत के वित्‍तीय धोखाधड़ी करने वाले और आतंकी तथा अपराधी आरोपों का सामना कर रहे भगोड़े लोगों का सुरक्षित ठिकाना रहा है। आज बिना भारत की चिंताओं को दूर किए ही ब्रिटेन चाहता है कि वह भारत के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता करे। अब ब्रिटेन भारत के साथ फिर से वार्ता शुरू कर रहा है।’ ब्रिटेन लंबे समय से चाह रहा है कि भारत के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता हो लेकिन अभी तक उसे निराशा हाथ लगी है। खालिस्‍तानियों के इस हमले से ब्रिटेन में सुरक्षा की पोल खुल गई है।

भारत ने ब्रिटेन को जमकर सुनाया
इससे पहले लंदन में खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह में शामिल एक व्यक्ति ने उस समय सुरक्षा घेरा तोड़कर विदेश मंत्री एस जयशंकर की कार को रोकने का प्रयास किया जब वह थिंक टैंक ‘चैथम हाउस’ के मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे। भारत ने ‘अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह’ की भड़काऊ गतिविधियों की निंदा की है। अलगाववादियों के झंडे लहरा रहे समूह को रोकने के लिए बुधवार रात को अवरोधक लगाए गए थे और बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों की उन पर नजर थी। तभी भारत का झंडा पकड़े एक व्यक्ति ने अवरोधकों को पार करके मंत्री की कार का रास्ता रोकने की कोशिश की और अधिकारी उसे पकड़ने के लिए दौड़े।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी उसे तुरंत एक तरफ ले गए। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना नहीं है। सामुदायिक संगठन ‘इनसाइट यूके’ ने इस घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा, ‘यह शर्मनाक है कि यह हमला उस समय हुआ है जब डॉ. एस जयशंकर ब्रिटेन की यात्रा पर हैं और उन्होंने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ सफल बैठक की जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई।’ नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा में चूक की इस घटना की निंदा की और ब्रिटिश सरकार से ‘अपने राजनयिक दायित्वों का पालन करने’ का आह्वान किया।

जयशंकर ने भी मानवाधिकार पर रखा भारत का पक्ष
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने विदेश मंत्री की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा संबंधी चूक की घटना के फुटेज देखे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की, उकसावे वाली गतिविधियों की निंदा करते हैं।’ जायसवाल ने कहा, ‘हम ऐसे तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने की निंदा करते हैं। हम अपेक्षा करते हैं कि ऐसे मामलों में मेजबान सरकार अपने कूटनीतिक दायित्वों का पूरी तरह से पालन करेगी।’ इससे पहले ‘चैथम हाउस’ में एक सत्र के दौरान विदेश मंत्री से भारत से संबंधित मानवाधिकार चिंताओं के बारे में सवाल किया गया जिसके जवाब में जयशंकर ने कहा, ‘इसमें से काफी बातें राजनीतिक है। मानवाधिकारों संबंधी कई अभियानों एवं अभिव्यक्तियों के जरिए हमें राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया गया है। हम इसे सुनते हैं। हम परिपूर्ण नहीं हैं, कोई भी परिपूर्ण नहीं है। ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं जिनमें कार्रवाई की आवश्यकता होती है।’

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...