10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यहिंदुत्व को जाति के आधार पर काउंटर की कोशिश, बिहार में कास्ट...

हिंदुत्व को जाति के आधार पर काउंटर की कोशिश, बिहार में कास्ट सर्वे पर कैसे गरमाई सियासत जानिए

Published on

नई दिल्ली/पटना

जाति जनगणना को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। हालांकि केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दूसरा हलफनामा देकर मामले को शांत करने की कोशिश की। लेकिन बिहार में महागठबंधन सरकार ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह जनगणना का विरोध कर रही है। तेजस्वी यादव से लेकर तमाम नेता बीजेपी पर हमलावर होकर सामने आ गई। इसके बाद बीजेपी की ओर से सुशील मोदी ने साफ कर दिया कि बीजेपी जातीय सर्वे के पक्ष में हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में जातीय जनगणना का काम लगभग पूरा हो चुका है। सर्वे होने के बाद डेटा का विश्लेषण हो रहा है।

कास्ट सर्वे से क्या फायदा
सूत्रों के अनुसार डेटा का विश्लेषण होने के तुरंत बाद न सिर्फ इसके आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे, बल्कि इसके बाद ओबीसी आरक्षण की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है। उधर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव से पहले भी वहां जीतने के बाद जाति जनगणना कराने का वादा किया है। जाति जनगणना के दबाव के बीच केंद्र सरकार ने 2021 का सामान्य जनगणना को टाल दिया था। हालांकि इसके लिए कोविड को कारण बताया गया था। लेकिन जिस तरह राज्य दर राज्य जाति जनगणना पर राजनीति हो रही है, आने वाले दिनों में इसपर कई और उठापटक देखा जा सकता है

मंडल बनाम कमंडल की राजनीति तो नहीं?
बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए के हिंदुत्व को विपक्ष जातीय समीकरण से काउंटर करने की कोशिश कर रही है। विपक्ष इसे मंडल बनाम कमंडल के सियासी पिच पर ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसीलिए जातीय जनगणना को आक्रामक रूप से आगे किया जा रहा है। अब क्षेत्रीय दलों के साथ कांग्रेस भी इस मांग पर पूरी ताकत से कूद चुकी है।

बीजेपी क्यों कर रही काउंटर
ऐसी पूरी संभावना बन रही है कि अगले साल आम चुनाव में यह एक मुद्दा रहेगा। बीजेपी ने इसे भांपते हुए अभी से इसको काउंटर करना शुरू कर दिया है। चूंकि विपक्ष इसे ओबीसी और पिछड़ी जातियों के हितों से जोड़कर पेश कर रही है, बीजेपी इसे पूरी तरह खारिज भी नहीं कर सकती है, क्योंकि हाल के वर्षों में यह बीजेपी का निर्णायक वोट बैंक रहा है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...