9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यहमारे बीच दूरियां बढ़ाने का प्रयास, PFI एक्शन पर भागवत ने मुस्लिमों...

हमारे बीच दूरियां बढ़ाने का प्रयास, PFI एक्शन पर भागवत ने मुस्लिमों को किया सतर्क

Published on

नागपुर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के विजयादशमी समारोह को संबोधित करते हुए सरसंघचालक मोहन भागवत ने पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर निशाना साधा। मोहन भागवत ने मुस्लिम समाज के लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि भोले मन से समाज उसमें फंसे नहीं। पिछले दिनों देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी और गिरफ्तारियों के बाद पीएफआई पर पांच साल का बैन लगाया गया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शक्ति ही शुभ और शांति का आधार है।

मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा, ‘हमारे बीच दूरियां बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करते रहते हैं जिससे देश में आतंक का वातावरण बने। किसी को कोई डर न रहे, अनुशासन न रहे, ऐसा प्रयास हमेशा चलते रहते हैं। हम उनको पैठ दें, इसलिए वो हमसे नजदीकी जताते हैं।’

पीएफआई पर हुई कार्रवाइयों की तरफ इशारा
सरसंघचालक ने कहा, ‘जाति, पंथ, संप्रदाय के नाम पर वो हमारे हमदर्द बनकर आते हैं जबकि उनका अपना हित होता है। वे अपने हितों के लिए देश-समाज के विरोधी बन जाते हैं।’ भागवत ने गैर-कानूनी घोषित किए गए इस्लामी कट्टरपंथी संगठन पीएफआई पर हुई कार्रवाइयों की तरफ इशारा किया। उन्होंने मुस्लिम समाज को सचेत करते हुए कहा, ‘जो कार्रवाइयां चल रही हैं, भोले मन से समाज उसमें फंसे नहीं।’

गौरतलब है कि बीते दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी और उसके नेताओं की गिरफ्तारी के बाद केंद्र ने संगठन पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया है। पीएफआई और इससे जुड़े संगठनों पर कथित रूप से आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता और आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों से संबंध का आरोप है।

पीएफआई पर 5 साल का बैन
आतंकवाद रोधी कानून ‘यूएपीए’ के तहत प्रतिबंधित संगठनों में ‘रिहैब इंडिया फाउंडेशन’ (आरआईएफ), ‘कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया’ (सीएफ), ‘ऑल इंडिया इमाम काउंसिल’ (एआईआईसी), ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन’ (एनसीएचआरओ), ‘नेशनल विमेंस फ्रंट’, ‘जूनियर फ्रंट’, ‘एम्पॉवर इंडिया फाउंडेशन’ और ‘रिहैब फाउंडेशन (केरल)’ के नाम शामिल हैं। इस 16 साल पुराने संगठन के खिलाफ सात राज्यों में छापेमारी के बाद 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया या गिरफ्तार किया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this