14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयपांचवें चरण में 57.40% मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें...

पांचवें चरण में 57.40% मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

Published on

नई दिल्ली:

सात चरणों में आयोजित लोकसभा चुनाव के 20 मई को 5वें चरण में हुआ मतदान एक बार फिर से 2019 की तुलना में कम रहा। इस बार शाम 7 बजे तक आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों के लिए 57.40 फीसदी मतदान हुआ। जो की 2019 में हुए 62.01 की तुलना में काफी कम रहा। हालांकि, आयोग का कहना है कि यह आंकड़े अंतिम नहीं है। जैसे-जैसे दूर-दराज स्थित पोलिंग स्टेशनों से मतदान के आंकड़े आते रहेंगे। वैसे-वैसे इस टर्नआउट में बढ़ोतरी होती रहेगी। लेकिन खबर लिखे जाने तक यह टर्नआउट काफी कम था।

इस चरण में सबसे कम महाराष्ट्र में हुआ मतदान
चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 20 मई को आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में सबसे फिसड्डी महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश राज्य रहे। जहां सबसे कम मतदान हुआ। हर बार की तरह इस बार भी सबसे अधिक वोटिंग टर्नआउट में पश्चिम बंगाल टॉप पर रहा। इसके बाद सबसे अधिक वोटिंग होने में दूसरे नंबर पर लद्दाख और तीसरे पर झारखंड राज्य रहा। हालांकि, जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट पर इस चरण में आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों की तुलना में कम मतदान हुआ। लेकिन इसके बावजूद इस सीट ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। भारतीय चुनाव आयोग ने बताया कि 1989 के लोकसभा चुनाव से अब तक इस सीट पर सबसे अधिक रिकॉर्ड 54.21 फीसदी मतदान हुआ है। जो की बारामूला सीट पर 1989 से 2019 तक हुए आठ लोकसभा चुनावों में इस बार सबसे अधिक रहा है।

जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट पर 1989 से 2019 तक हुए लोकसभा चुनाव में हुआ मतदान
2024-54.21% (शाम 7 बजे तक)
2019- 34.6%
2014 -39.14%
2009- 41.84%
2004- 35.65%
1999- 27.79%
1998- 41.94%
1996- 46.65%
1989 – 5.48%

5वें चरण के लिए हुए मतदान में एक अलग ट्रेंड देखने को मिला। इसमें मतदान होने की शुरुआत से ही महाराष्ट्र और बिहार राज्य पीछे ही चलते रहे। जबकि टॉप पर पश्चिम बंगाल रहा। इनमें सुबह से लेकर शाम तक कोई बदलाव नहीं आया। बस सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक इससे आगे लद्दाख आया। वरना, पूरे समय पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक वोटिंग होती रही। हालांकि, लद्दाख ने सबसे अधिक मतदान होने का रिकॉर्ड बनाने का काफी प्रयास किया था। लेकिन वह नंबर-2 पर ही रहा।

सबसे कम मतदान होने वाले टॉप-3 राज्य
महाराष्ट्र-48.88
बिहार-52.55
उत्तर प्रदेश-57.59

आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे कम मतदान होने के रूप में महाराष्ट्र रहा। जहां सबसे कम वोटिंग होने के दूसरे नंबर पर रहने वाले राज्य बिहार से करीब चार फीसदी कम मतदान हुआ। यहां भी देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली बॉलीवुड नगरी मुंबई में कमोबेश महाराष्ट्र की अन्य सीटों की तुलना में कम मतदान हुआ। महाराष्ट्र में सबसे कम 41.70 फीसदी वोटिंग कल्याण सीट पर हुई। दूसरे नंबर पर मुंबई साउथ रहा, जहां 44.63 फीसदी वोट पड़े। सबसे अधिक हीरो-हीरोइन रहने वाली सीट मुंबई नॉर्थ सेंट्रल में भी कम वोटिंग हुई। इस सीट पर 47.46 फीसदी ही वोट पड़े। जो की महाराष्ट्र की 13 सीटों में 8वें नंबर पर रही।

सबसे अधिक वोटिंग होने वाले राज्य
पश्चिम बंगाल-73.00
लद्दाख- 67.15
झारखंड-63.00

वैसे, उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट पर 52.03 फीसदी मतदान हुआ। जो की 5वें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर हुई वोटिंग में सबसे कम वोटिंग होने के रूप में दूसरे नंबर पर रही। यूपी में सबसे कम वोटिंग गोंडा सीट पर हुई। जबकि सबसे अधिक बाराबंकी। सभी आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों में पश्चिम बंगाल की आरामबाग लोकसभा सीट रही। जहां इस चरण में सबसे अधिक 7690 फीसदी वोटिंग हुई।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...