17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यअब अमित शाह के गुजरात में बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के साथ...

अब अमित शाह के गुजरात में बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के साथ बदसलूकी , नाक और चश्मे को अज्ञात ने तोड़ा, भड़के लोग

Published on

अहमदाबाद

एक तरफ देश में जहां गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. वहीं, इसी बीच अहमदाबाद के खोखरा में बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार के.के. शास्त्री कॉलेज के पास जयंतीलाल वकील की चाली के बाहर की तरफ रखी हुई आंबेडकर की मूर्ति के नाक के हिस्से को बदमाशों ने खंडित कर दिया.

मूर्ति खंडित होने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में भीड़ भी एकत्रित हो गई और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगी. वहीं, खबर लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. फिलहाल पुलिस द्वारा भीड़ को समझाया जा रहा है. यह घटना पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के परभणी शहर में एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त किये जाने के कुछ सप्ताह बाद हुई। इस घटना के कारण परभणी में हिंसा भड़क गई थी।

कैसे हुई घटना?
पुलिस इंस्पेक्टर एनके रबारी ने कहा कि अहमदाबाद शहर के खोखरा इलाके में श्री के के शास्त्री कॉलेज के सामने स्थापित बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा की नाक और चश्मे को कुछ अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना संभवत सोमवार सुबह आठ बजे से पहले हुई। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास आदि के आधार पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 298 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को अपवित्र करना) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाए। रबारी ने कहा कि पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के परभणी शहर में एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त किये जाने के कुछ सप्ताह बाद हुई। इस घटना के कारण परभणी में हिंसा भड़क गई थी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले में पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद शहर में सोमवार को सुबह अज्ञात लोगों ने बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, जबकि आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस इंस्पेक्टर एनके रबारी ने बताया कि अहमदाबाद शहर के खोखरा इलाके में केके शास्त्री कॉलेज के सामने स्थित बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति पर कुछ अज्ञात लोगों ने नाक और चश्मे को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना सोमवार सुबह 8 बजे से पहले हुई.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 298 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को अपवित्र करना) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...