19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीति'जंग में औरत पर हाथ नहीं उठाते थे बादशाह', PM मोदी पर...

‘जंग में औरत पर हाथ नहीं उठाते थे बादशाह’, PM मोदी पर सीधा हमला

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पार्टी में नई जिम्मेदारी के बाद रंग में आ गए हैं। सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के तीसरे दिन प्रेस कांफ्रेंस में आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी बीमार हैं। उन्हें इस तरह से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। आजाद ने आगे कहा कि पुराने वक्त में जंगों के उसूल हुआ करते थे। उस वक्त बादशाह अपनी सेना से कहते थे कि बीमार और औरतों पर हाथ नहीं उठाना चाहिए।

शनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तीसरे दिन सोनिया गांधी से पूछताछ की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं ने मंच और सड़क पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई कांग्रेसी सांसदों ने पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी। उधर, प्रेस कांफ्रेस करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और जी-23 ग्रुप के मेंबर गुलाम नबी आजाद भी सोनिया गांधी के पक्ष में खड़े नजर आए।

औरतों पर हाथ नहीं उठाते थे बादशाह
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सोनिया गांधी पिछले 6 महीने से बीमार हैं। इसके अलावा अब उनकी उम्र भी हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए आजाद ने कहा कि जंग के उसूल हुआ करते थे। उस वक्त बादशाह अपनी सेना को कहा करते थे कि औरतों और बीमारों पर हाथ न उठाए। लेकिन सरकार नेशनल हेराल्ड के जिस प्रकरण पर उनसे पूछताछ कर रही है वो सही नहीं है। आजाद ने कहा कि पहले भी इस मामले को सरकार उठा चुकी है। उस वक्त इस केस के बंद होने की सूचना आई थी। लेकिन फिर पूछताछ का जिन्न बाहर आ चुका है।

राहुल गांधी से दो शिफ्ट में पूछताछ
आजाद ने कहा कि राहुल गांधी से ईडी के अधिकारी दो-दो शिफ्ट में 50 घंटे से ज्यादा की पूछताछ कर चुकी है। जब इस केस में मालूम है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी एक ही परिवार के हैं तो एक ही केस में राहुल गांधी से पूछताछ के बाद उनकी बुजुर्ग और बीमार मां से फिर वही सवाल क्यों पूछे जा रहे हैं? गौरतलब है कि सोनिया गांधी से ईडी के अधिकारियों के पूछताछ का तीसरा दिन पूरा हो गया है। फिलहाल ईडी के अधिकारियों ने उन्हें नया समन जारी नहीं किया है।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...