5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यबिहार कैबिनेट में बाहुबलियों की बहार! सुशील मोदी ने सुरेंद्र, ललित, कार्तिकेय...

बिहार कैबिनेट में बाहुबलियों की बहार! सुशील मोदी ने सुरेंद्र, ललित, कार्तिकेय पर नीतीश को घेरा

Published on

पटना

बिहार बीजेपी ने आरोप लगाया कि नवगठित महागठबंधन मंत्रिमंडल आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को संरक्षण दिया जाना और सामाजिक असंतुलन को दिखाता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि महागठबंधन मंत्रिमंडल में बाहुबलियों की भरमार कर नीतीश कुमार ने बिहार में डरावने दिनों की वापसी सुनिश्चित कर दी।

सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि सुरेन्द्र यादव, ललित यादव, रामानंद यादव और कार्तिकेय सिंह जैसे विधायक मंत्री बनाए गए जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा नेता ने नए मंत्रिमंडल को पूरी तरह असंतुलित बताते हुए दावा किया कि एसमें मुस्लिम-यादव समुदाय के 13 मंत्री (33 फीसद) हैं जबकि कानू, तेली, कायस्थ, कलवार, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया।

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि नवगठित महागठबंधन सरकार में राजपूत और मैथिल ब्राह्मण मंत्रियों संख्या कम कर दी गई। बाकी जातियों को केवल प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व दिया गया। उनका आरोप था कि कोइरी समाज के केवल दो मंत्री बनाए गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने अतिपिछड़ा समाज की रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया था, जबकि महागठबंधन में किसी अतिपिछड़ा को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फेसबुक पर अपने एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि कैबिनेट में ईबीसी की संख्या छह से घटकर केवल तीन रह गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अति पिछड़ों को हाशिए पर धकेलने की साजिश रची है। राजद-जदयू गठबंधन चाहता है कि अति पिछड़ा समाज नेतृत्व के स्तर पर न उभरे बल्कि इनका पिछलग्गू बनकर झोला-झंडा उठाते रहे।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...