13 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeखेलबृजभूषण सिंह के चैलेंज पर बजरंग पूनिया का ऐलान- पहलवान नार्को टेस्ट...

बृजभूषण सिंह के चैलेंज पर बजरंग पूनिया का ऐलान- पहलवान नार्को टेस्ट के लिए तैयार

Published on

नई दिल्ली,

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के नार्को टेस्ट कराने वाले चैलेंज को बजरंग पूनिया ने स्वीकार कर लिया है. पूनिया ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर फेडरेशन के घोटाले गिनने हैं तो हम नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘जिन लड़कियों ने शिकायत की है, वह भी नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही उन्होंने कोच विनोद तोमर, जितेंद्र और धीरेंद्र का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की है.

इससे पहले बृजभूषण सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा था कि वह नार्को टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर करवाने के लिये तैयार हैं, लेकिन उनकी शर्त है कि उनके साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का भी टेस्ट होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा था कि अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट कराने के लिये तैयार हैं तो वह वादा करते हैं कि इसके लिये तैयार रहेंगे.

आरोप साबित हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा: बृजभूषण
बृजभूषण पर लगे यौन शोषण के आरोपों का क्या है झारखंड कनेक्शन?
बृजभूषण इसके पहले भी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बता चुके हैं. लखनऊ में बोलते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा था कि अगर आरोप साबित होते हैं तो वह फांसी पर लटक जाएंगे. जो भी लोग साजिश कर रहे हैं, मुंह के बल गिर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि सारे आरोप ‘गुड टच और बैड टच’ के हैं और सारे आरोप किसी बंद कमरे के नहीं, बल्कि एक बड़े हॉल के अंदर टच करने के हैं. चीजें कोर्ट में हैं और विचाराधीन हैं, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे..

पहलवानों के धरने को खाप पंचायतों का समर्थन
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की दखल पर बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था. आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जा चुके हैं. बृजभूषण से भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी. पहलवान बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. पहलवानों के धरने को किसानों और खाप का भी समर्थन मिला हुआ है.

23 मई को पहलवान निकालेंगे कैंडल मार्च
इससे पहले रविवार को हरियाणा के महम में एक खाप पंचायत आयोजित की गई थी. पंचायत में फैसला लिया गया था कि पहलवान 28 मई को नई संसद के बाहर महिला महापंचायत आयोजित करेंगे. पंचायत के दौरान यह भी निर्णय लिया गया था कि जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ पहलवानों के मौजूदा धरने के 1 महीने के अवसर पर 23 मई को इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा. इससे पहले, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 7 मई को भी खाप पंचायत हुई थी जिसमें सरकार को बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था.

 

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...