9.7 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीयनाबालिग के बयान वापस लेने की खबरों के बीच बजरंग ने शेयर...

नाबालिग के बयान वापस लेने की खबरों के बीच बजरंग ने शेयर किया Video, कहा- अफवाहों से दूर रहें

Published on

नई दिल्ली

पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहे विवाद में सोमवार को नया मोड़ आया। ऐसी खबरें सामने आईं कि बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग पहलवान ने अपने आरोप वापस ले लिए हैं। सूत्रों के हवाले से यह खबर पूरा दिन चलती रही। इस बीच लड़की के पिता का आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।

एक ओर जहां यह खबरें चल रही थी वहीं दूसरी ओर बजरंग पूनिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो डालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी बताया कि आंदोलन जारी है अब किसी ने भी एफआईर वापस नहीं ली है।

बजरंग पूनिया ने किया अफवाहों का खंडन
उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों को लेकर जो खबरें सामने आई हैं मैं उनका खंडन करने आया हूं। न तो खिलाड़ियों के बीच कोई दरार आई है और न ही किसी खिलाड़ी ने एफआईआर वापस ली है। हम सभी एक साथ हैं और मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। यह अफवाहें हमारे समर्थकों को भटाकने के लिए फैलाई जा रही हैं। मीडिया हमारे बारे में नेगेटिव चीजें दिखा रही हैं।’

इंसाफ के लिए नौकरी छोड़ने को तैयार हैं पहलवान
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर नौकरी हमारी लड़ाई के बीच आएगी तो हम वह भी छोड़ने के लिए तैयार है। हम अपना सबकुछ दांव पर लगाकर यह लड़ाई लड़ रहे हैं। यह बेटियों की इज्जत और मान की लड़ाई है। जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।’ इससे पहले विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने भी उनके आंदोलन से हटने की खबरों को गलत बताया था। साक्षी ट्वीट करके कहा था कि वह भी आंदोलन का हिस्सा हैं और केवल अपनी नौकरी पर लौटीं हैं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...