5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलबांग्लादेश सेमीफाइनल से बाहर! महमूदुल्लाह के शतक ने अफ्रीका से छीनी ऐतिहासिक...

बांग्लादेश सेमीफाइनल से बाहर! महमूदुल्लाह के शतक ने अफ्रीका से छीनी ऐतिहासिक जीत

Published on

मुंबई

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को मंगलवार रात 149 रन से रौंदते हुए उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है। यह विश्व कप 2023 के पांच मुकाबलों में साउथ अफ्रीका की चौथी जीत थी, इसी के साथ वह पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को बेदखल कर भारत के बाद दूसरे नंबर पर आ चुका है। ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक के बड़े शतक और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी के दम पर पांच विकेट पर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 30 ओवर में 233 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अगर छठे नंबर पर आकर महमुदूल्लाह (111 गेंद में 111 रन ) ने आकर चमत्कारिक शतक बनाया। अगर उनके बल्ले से रन नहीं निकलते तो ये हार और शर्मनाक हो सकती थी। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

क्विंटन-क्लासेन रहे जीत के हीरो
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने रीजा हेंडरिक्स (12) और रासी वान डेर डुसेन (01) के विकेट जल्दी गंवा दिए। 36/2 के स्कोर से डिकॉक ने टीम को संभाला उन्होंने 140 गेंद पर 174 रन बनाकर मौजूदा टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक लगाया। उनकी पारी में 15 चौके और सात छक्के शामिल हैं। उन्होंने कप्तान एडेन मार्कराम (69 गेंद पर 60 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी करके टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। डिकॉक ने इसके बाद हेनरी क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए केवल 87 गेंद पर 142 रन जोड़े। क्लासेन ने केवल 49 गेंद पर 90 रन बनाए, जिसमें दो चौके और आठ छक्के शामिल हैं। उन्होंने डेविड मिलर (15 गेंद पर नाबाद 34) के साथ केवल 25 गेंद पर 65 रन की साझेदारी की। इससे दक्षिण अफ्रीका अंतिम 10 ओवर में 144 रन जोड़ने में सफल रहा।

बड़ी जीत के बावजूद परेशान होगा साउथ अफ्रीका
बल्लेबाजों के बाद साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने भी शानदार शुरुआत की थी। मगर क्लाइमेक्स उनके पक्ष में नहीं गया। मार्को यानसेन ने सातवें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लेते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बिगाड़ी दी। इसके बाद तो कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। शाकिब-अल-हसन, मुश्फिकुर रहीम और मेहदी हसन मिराज जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया। छठे नंबर पर आकर महमुदूल्लाह ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने हर गेंदबाज की पिटाई की। साउथ अफ्रीका को समझ ही नहीं आया कि गेंदबाजी कैसे करनी है। 22 ओवर में 81 रन पर छठा विकेट गिर चुका था, यहां से बांग्लादेश का पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी करना किसी उपलब्धि से कम नहीं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...