3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्‍लादेश की भारत के BSF को सीधी धमकी, बोला- सीमा पर हत्याएं...

बांग्‍लादेश की भारत के BSF को सीधी धमकी, बोला- सीमा पर हत्याएं जारी रही तो हम भी…

Published on

ढाका:

बांग्लादेश ने सीमा पर अवैध घुसपैठियों और तस्करों पर भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाइयों पर धमकी दी है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने शनिवार को कहा कि आगे की घटनाएं सख्त प्रतिक्रिया को बढ़ावा देंगी। बीजीबी के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफज्जमां सिद्दीकी ने आज कहा, “हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं और किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। अगर यह जारी रहा, तो यह इस बात पर गंभीर सवाल खड़े करेगा कि हम बांग्लादेश में अवैध भारतीय घुसपैठ को कैसे संभालते हैं।”

बांग्लादेश ने भारत को क्या धमकी दी
कॉक्स बाजार में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि हत्याएं कभी भी सीमा मुद्दों का समाधान नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हम ऐसी घटनाओं का विरोध करना जारी रखेंगे और अगर कोई और हत्या होती है, तो हम और भी सख्त रुख अपनाएंगे।” उनकी यह टिप्पणी बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद अल-अमीन की शुक्रवार को घुसपैठ के दौरान बीएसएफ की कार्रवाई में मारे जाने के एक दिन बाद आई है।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव
रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हलचल देखी। जब बीएसएफ ने उन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने जबरन भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया और बीएसएफ पर हमले की कोशिश की। इसके बाद बीएसएफ ने रबर की गोलियां चलाईं। बांग्लादेश का आरोप है कि रबर की गोलियों से अल अमीन घायल हो गया, जहां करीब रात 9.00 बजे उसकी मौत हो गई।

बीएसएफ पर बांग्लादेशी तस्करों ने किया हमला
बांग्लादेशी सीमा बल के मेजर जनरल सिद्दीकी ने कहा कि टकराव में 15-20 व्यक्ति शामिल थे, जो अवैध रूप से सीमा पार करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा, “बीएसएफ के हस्तक्षेप के बाद, टकराव हुआ और बीएसएफ ने रबर की गोलियां चलाईं, जिनमें से एक अल-अमीन को एक कमजोर जगह पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के हमलों में बीएसएफ का एक जवान भी घायल हो गया।

यूनुस के खास ने सीमा तनाव पर दिया बयान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए गृह सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी ने सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीजीबी की क्षमता को मजबूत करने का आह्वान किया। गृह सलाहकार ने कहा, “आज हमने 64 बीजीबी बटालियन में तीन और यूनिट जोड़ी हैं, जिससे हमारी क्षमता में वृद्धि हुई है। लेकिन हमें अपने सीमा सुरक्षा उपायों को और बढ़ाने की जरूरत है।”

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...