14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलएक घंटा के भीतर बांग्लादेशी शेर ढेर, भारत ने 188 रनों से...

एक घंटा के भीतर बांग्लादेशी शेर ढेर, भारत ने 188 रनों से दी शिकस्त, पुजारा, अक्षर, कुलदीप का कमाल

Published on

चटगांव

भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से हरा दिया है। भारत से मिले विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम 324 रनों पर ढेर हो गई। बांग्लादेश का स्कोर चौथे दिन शनिवार को छह विकेट पर 272 रन कर दिया जबकी जीत के लिए उसे अभी 241 रन की जरूरत थी। 5वें दिन उसके बाकी के बल्लेबाज एक घंटा के भीतर पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके, जबकि पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने 3 विकेट अपनी झोली में डाले।

5वें दिन का पहला विकेट वनडे सीरीज में काफी परेशान करने वाले मेहदी हसन मिराज के रूप में गिरा। वह 13 रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज के शिकार बने। इसके बाद सबसे बड़ी उम्मीद शाकिब अल हसन को कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया। शाकिब ने 108 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के के दम पर 84 रन की पारी खेली। इसके बाद भारत को जीत दर्ज करने में कोई मुश्किल नहीं हुई।

इससे पहले चौथे दिन पहला सत्र पूरी तरह से बांग्लादेश के नाम रहा था जब उन्होंने एक भी विकेट नहीं गंवाया , लेकिन दूसरे सत्र में जाकिर ने अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाया। हालांकि बांग्लादेश ने दूसरे और तीसरे सत्र में तीन-तीन विकेट गंवाए। अब देखना है कि शाकिब और मेहदी पांचवें दिन कब तक टीम को हार से बचाते हैं। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश ने कल स्टंप्स तक बिना कोई विकेट खोये 42 रन बना लिए थे।

आज खेल शुरू होने तक बांग्लादेश ने लंच तक बिना किसी नुकसान के अपना स्कोर 119 रन पहुंचा दिया। बांग्लादेश ने लंच के बाद दूसरे सत्र में तीन विकेट गंवाए। भारत ने दिन के अंतिम सत्र में तीन विकेट और झटके और मेजबान टीम को हार के कगार पर पहुंचा दिया। चौथे दिन स्टंप्स के समय कप्तान शाकिब अल हसन 40 और मेहदी हसन नौ रन बनाकर क्रीज पर थे। बांग्लादेश की दूसरी पारी में ओपनर जाकिर हसन ने 100 रन बनाये लेकिन शतक पूरा करने के बाद वह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का शिकार बन गए।

अश्विन की ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल थी, जिस पर हसन डिफेंस करने गए थे, लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड पर लगी और पहली स्लिप के आगे गिरी, विराट कोहली ने हवा में आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार ढंग से कैच लपक लिया। छठा विकेट 238 के स्कोर पर गिर जाने के बावजूद शाकिब और मेहदी हसन ने दिन के शेष 14 ओवर बिना किसी नुकसान के निकाले और भारत की जीत का इंतजार बढ़ा दिया था।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...