9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबार काउंसिल के प्रेसिडेंट मनन कुमार मिश्रा ने उठाए सवाल, बातचीत के...

बार काउंसिल के प्रेसिडेंट मनन कुमार मिश्रा ने उठाए सवाल, बातचीत के जरिये मामला सुलझाने का दिया सुझाव

Published on

पटनाः

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और राज्य सभा के सांसद और सीनियर वकील मनन कुमार मिश्रा ने बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने को लेकर हो रहे आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी।सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार को विगत 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को रद्द करने की मांग करने वाले अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाने की जगह उन अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।

आवाज बंद करने की जगह समस्याओं का निदान हो
उन्होंने विद्यार्थियों पर लाठी या आंसू गैस का उपयोग का सख्त विरोध करते हुए कहा कि उनकी आवाजों को बंद करने की जगह उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर समस्याओं का निदान राज्य सरकार को करना चाहिए। गौरतलब है कि विद्यार्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए उक्त परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, इसको लेकर विद्यार्थियों द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री से मसले को सुलझाने का करेंगे आग्रह
बार काउंसिल के प्रेसिडेंट मनन कुमार मिश्र ने कहा है कि वो स्वयं भी भाजपा के सांसद होने के नाते सरकार के अंग हैं और वे स्वयं भी हरेक स्तर पर बात कर समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। हालांकि यह मामला राज्य सरकार से संबंधित है परन्तु आवश्यकता हुई तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह कर इस मसले को सुलझाने का आग्रह करेंगे। मिश्र ने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों से भी शांति और संयम बरतने का आग्रह किया है।

Latest articles

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़कीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर: 31 मई तक किचन निर्माण पूर्ण करने का अल्टीमेटम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...