15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलपोंटिंग-लैंगर क्या झूठ बोल रहे हैं? जय शाह ने कहा- कोचिंग के...

पोंटिंग-लैंगर क्या झूठ बोल रहे हैं? जय शाह ने कहा- कोचिंग के लिए किसी से कोई बात ही नहीं हुई

Published on

नई दिल्ली

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को साफ किया कि किसी भी ऑस्ट्रेलियाई को टीम इंडिया के हेड कोच बनने का ऑफिर नहीं दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर और पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान रिकी पोंटिंग ने यह दावा किया था कि उन्होंने टीम इंडिया के कोच बनने का ऑफर रिजेक्ट किया है। हालांकि बीसीसीआई सचिव जय शाह का कहना कि उनकी या बोर्ड की तरफ से किसी को ऐसा ऑफर नहीं दिया गया है।

जस्टिन लैंगर आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच हैं वहीं रिकी पोटिंग दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए हैं। लैंगर का कहना था कि आईपीएल के दौरान उनसे इस बारे में बात की गई थी। लैंगर के मुताबिक टीम इंडिया का कोच बनना बहुत दबाव का काम है और वह इसके लिए तैयार नहीं है।

झूठे हैं लैंगर और रिकी पोंटिंग के दावे
जय शाह ने शुक्रवार को इन दावों का खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘न ही मैंने और न बीसीसीआई ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को कोच बनने का ऑफर दिया। मीडिया में जो खबरें आ रही हैं पूरी तरह गलत है।’ जय शाह ने इशारो-इशारों में यह भी कह दिया कि वह किसी भारतीय को कोच बनता देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम सही तरीके से और प्रतिभा के हिसाब से टीम इंडिया के लिए कोच चुनेंगे। हमारा ध्यान ऐसे शख्स को चुनने पर है जिसे भारत के क्रिकेट के बारे में गहराई से पता हो। वह घरेलू क्रिकेट के बारे में भी जानता हो ताकी वह टीम इंडिया को अगले स्तर पर ले जा सके।’

आसान नहीं है टीम इंडिया का कोच बनना
उन्होंने आगे कहा, ‘जब हम अंततराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करते हैं तो टीम इंडिया के हेड कोच सबसे अहम है। दुनिया में सबसे ज्यादा फैंस भारतीय टीम के हैं। हमारा इतिहास और फैंस का जुनून इस काम को और खास बनाता है। इस काम में बहुत ज्यादा प्रोफेशनलिज्म की जरूरत है क्योंकि आप दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर्स के साथ कामते हैं। करोड़ों फैंस की उम्मीदों को पूरा करना बहुत सम्मान की बात हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...