16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिजेल जाने से पहले केजरीवाल ने जारी किया भावुक वीडियो मैसेज, दिल्ली...

जेल जाने से पहले केजरीवाल ने जारी किया भावुक वीडियो मैसेज, दिल्ली वालों से बोले- मेरे माता-पिता का ख्याल रखना

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत अवधि खत्म होने वाली है। वह दो जून को वापस जेल चले जाएंगे। इससे पहले उन्होंने चार मिनट पांच सेकेंड का भावुक वीडियो मैसेज जारी कर लोगों ने अपने माता-पिता का ख्याल रखने की अपील की है।

उन्होंने शुक्रवार दोपहर कहा, “माननीय सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की मोहलत दी थी। कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं, परसों मुझे सरेंडर करना है, परसों वापस मैं तिहाड़ दे जेल चला जाऊंगा। मुझे नहीं पता यह लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे, पर मेरे हौसले बुलंद हैं।”

देश को तानाशाही से बचने के लिए जेल जा रहा हूं इसका मुझे फक्र है। इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, झुकाने की कोशिश, मुझे चुप करने की कोशिश की लेकिन ये सफल नहीं हुए। जब मैं अभी जेल में था तो इन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया। इन्होंने मेरी दवाइयां रोक दीं। मैं 20 साल से सीरियस डायबिटीज का मरीज हूं, पिछले 10 साल से मुझे रोज इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं। रोज मेरे पेट में चार बार इंजेक्शन लगते हैं। जेल में इन्होंने मेरे इंसुलिन का इंजेक्शन बंद कर दिए, मेरी डायबिटीज 300-325 तक पहुंच गई। इतनी हाई शुगर से किडनी और लीवर खराब हो जाते हैं।”

दोपहर तीन बजे सरेंडर के लिए घर से निकलेंगे
दिल्ली के सीएम ने कहा, “परसों मैं सरेंडर करूंगा, सरेंडर करने के लिए लगभग दोपहर 3:00 बजे अपने घर से निकलूंगा। हो सकता है ये इस बार मुझे और ज्यादा प्रताड़ित करें लेकिन मैं झुकूंगा नहीं । आप अपना ख्याल रखना मुझे जेल में आपकी बहुत चिंता रहती है आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं बेशक आपके बीच नहीं रहूंगा लेकिन आप चिंता मत करना आपके सारे काम चलते रहेंगे। मैं चाहे जहां रहूं अंदर या बाहरदिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा। आपकी फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, फ्री दवाइयां, इलाज, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा और 24 घंटे बिजली और भी सारे काम चलाते रहेंगे और लौट के हर मां बहन को हर महीने हजार रुपए देने की शुरुआत करूंगा।”

‘मेरे बुजुर्ग मां-बाप का ख्याल रखना’
वीडियो मैसेज में अरविंद केजरीवाल ने कहा “मैंने हमेशा आपके परिवार का बेटा बनकर अपना फर्ज निभाया है। आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं, मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं। मुझे जेल में उनकी बहुत चिंता रहती है। मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना। उनके लिए दुआ करना, भगवान से प्रार्थना करना, दुआ में बड़ी ताकत होती है। आप मेरी मां के लिए रोज प्रार्थना करेंगे तो वह जरूर स्वस्थ रहेंगी।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मेरी पत्नी सुनीता बहुत मजबूत हैं। उन्होंने जिंदगी के हर मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया। जब मुश्किल वक्त आता है तो पूरा परिवार एकजुट हो जाता है। आप सपने मुश्किल वक्त में मेरा बहुत साथ दिया है। हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं। देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए, यदि मेरे प्राण भी चले जाएं तो गम मत करना। आपकी प्रार्थनाओं की वजह से ही आज मैं जिंदा हूं और आगे भी आपका आशीर्वाद मेरी रक्षा करेगा। अंत में बस यह कहना चाहता हूं- भगवान ने चाहा तो आपका यह बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।”

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...