10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयबेगूसराय, दिल्ली, लाहौर, ढाका... दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की आ गई...

बेगूसराय, दिल्ली, लाहौर, ढाका… दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की आ गई लिस्ट, भारत, पाकिस्तान का बुरा हाल

Published on

लाहौर/बीजिंग

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में पिछले साल, 2023 में दुनिया के सबसे खराब वायु प्रदूषण वाले 100 शहरों में से एक को छोड़कर यानी 99 एशिया के शहर रहे। दुनियाभर में हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली आईक्यूएयर की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में 83 भारत के थे। इन शहरों में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से तय वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों से 10 गुना ज्यादा थे। अध्ययन में विशेष रूप से सूक्ष्म कण पदार्थ या पीएम2.5 पर ध्यान दिया, जो सबसे छोटा प्रदूषक है और बहुत खतरनाक है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार का शहर बेगुसराय पिछले साल दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था। बेगुसराय में औसत वार्षिक PM2.5 सांद्रता 118.9 थी, जो WHO के दिशानिर्देशों से 23 गुना अधिक है। आईक्यूएयर रैंकिंग में बेगुसराय के बाद गुवाहाटी, दिल्ली और मुल्लानपुर शहर आते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पूरे भारत में 1.3 अरब लोग यानी 96 फीसदी आबादी डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों से सात गुना अधिक वायु गुणवत्ता के साथ रहते हैं। मध्य और दक्षिण एशिया वैश्विक स्तर पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र थे- बांग्लादेश, पाकिस्तान, भारत और ताजिकिस्तान। 2023 रैंकिंग में शामिल नए देशों में सात अफ्रीकी देश शामिल रहे, जिनमें बुर्किना फासो, दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश और रवांडा 15वें स्थान पर था।

भारत, पाकिस्तान बांग्लादेश की हालत चिंताजनक
रिपोर्ट में दक्षिण एशिया विशेष चिंता का विषय है, जिसमें 30 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 29 भारत, पाकिस्तान या बांग्लादेश के हैं। रिपोर्ट में प्रमुख जनसंख्या केंद्रों लाहौर को 5वें, नई दिल्ली को 6वें और ढाका को 24वें स्थान पर रखा गया है। रिपोर्ट में केवल 10 देशों और क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता को स्वस्थ श्रेणी में रखा गया है। ये देश हैं- फिनलैंड, एस्टोनिया, प्यूर्टो रिको, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बरमूडा, ग्रेनेडा, आइसलैंड, मॉरीशस और फ्रेंच पोलिनेशिया।

रिपोर्ट में पाया गया कि चीन ने प्रदूषण के स्तर में गिरावट के पांच साल के रुझान को उलट दिया है। दुनिया की सबसे खराब वायु गुणवत्ता की वैश्विक रैंकिंग में चीनी शहर ज्यादा थे लेकिन पिछले एक दशक में स्वच्छ वायु नीतियों ने चीजों को बेहतरी के लिए बदल दिया है। IQAir की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल बीजिंग में घना धुआं लौट आया, जहां नागरिकों ने वार्षिक औसत PM2.5 सांद्रता में 14% की वृद्धि का अनुभव किया। चीन का सबसे प्रदूषित शहर होटन रैंकिंग में 14वें स्थान पर सूचीबद्ध था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...