10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यबेटे के एनकाउंटर की खबर सुन कोर्ट में फूट-फूटकर रोया अतीक

बेटे के एनकाउंटर की खबर सुन कोर्ट में फूट-फूटकर रोया अतीक

Published on

नई दिल्ली,

यूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. झांसी में असद के साथ शूटर गुलाम भी एनकाउंटर में मारा गया है. प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की पेशी के दौरान जब उसको असद के एनकाउंटर की खबर मिली तो कोर्ट में ही फूट-फूटकर रो दिया. इसके अलावा अशरफ भी हैरान रह गया.

उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद और गुलाम दोनों ही फरार चल रहे थे. यूपी पुलिस की ओर से दोनों के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम रखा गया था. झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की नेतृत्व में हुए एनकाउंटर में दोनों को ढेर कर दिया गया है. दोनों के पास से आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं.

पारीछा डैम इलाके में छिपे हुए थे दोनों
बताया जा रहा है कि असद और मोहम्मद गुलाम झांसी में पारीछा डैम के पास छिपे हुए थे. पारीछा डैम झांसी में बड़ा गांव और चिरगांव थाना क्षेत्र के बीच में है. इसी इलाके में दोनों छिपकर बैठे हुए थे. पुलिस टीम अभी भी इलाके में कॉम्बिंग कर रही है. वहीं असद के एनकाउंटर की खबर सुनकर प्रयागराज के उमेश पाल के परिवार में खुशी का माहौल है. उमेश की मां ने उमेश को न्याय दिलाने के लिए सीएम योगी को धन्यवाद भी दिया.

उमेश मर्डर केस में ही थी अतीक की पेशी
उमेश पाल हत्याकांड में ही आज अतीक अहमद और अशरफ को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में लाने से पहले अतीक की तबीयत भी खराब हो गई थी. बताया गया कि अतीक का बीपी हाई था. अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से बुधवार को ही यूपी लाया गया और अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाया गया है. यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि असद और गुलाम को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन इन्होंने STF की टीम पर फायर किया, उसके बाद एनकाउंटर में मार गिराया गया.

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या
गौरतलब है कि 24 फरवरी को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड में मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तभी गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर फायरिंग हुई थी. इस दौरान बम भी फेंके गए थे. इस हमले में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर्स की मौत हो गई थी.

मिट्टी में मिल चुका हूं: अतीक
बता दें कि साबरमती से प्रयागराज लाते वक्त अतीक अहमद ने कहा था कि वह मिट्टी में मिल चुका है. वह अब रगड़ा जा रहा है. इस दौरान उसने अपनी पत्नी और बच्चों को परेशान नहीं करने की गुहार लगाई थी.

 

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...