10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत के इन राज्यों से गायब होने वाला है वसंत! ग्लोबल वार्मिंग...

भारत के इन राज्यों से गायब होने वाला है वसंत! ग्लोबल वार्मिंग ने बजा दी खतरे की घंटी, पढ़ें रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली:

साल 1970 के बाद के तापमान के आंकड़ों का विश्लेषण करने से पता चला है कि उत्तर भारत में सर्दियों के बाद तेजी से गर्मी का मौसम आने की प्रवृत्ति देखी जा रही है, जिसके कारण वसंत का मौसम छोटा होता जा रहा है। अमेरिका स्थित वैज्ञानिकों के एक स्वतंत्र समूह क्लाइमेट सेंट्रल के शोधकर्ताओं ने सर्दियों के महीनों (दिसंबर से फरवरी) पर ध्यान केंद्रित करते हुए ग्लोबल वार्मिंग के रुझान के संदर्भ में भारत को लेकर विश्लेषण किया। विश्लेषण से पता चला कि पूरे उत्तर भारत में सर्दियों के अंत में तापमान में अचानक बदलाव आ रहा है।

उत्तर भारत के राज्यों में औसत तापमान में जनवरी में या तो ठंडक की प्रवृत्ति देखी गई या हल्की गर्माहट देखी गई, जिसके बाद फरवरी में तेज गर्मी देखी गई। शोधकर्ताओं ने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि इन क्षेत्रों में सर्दियों के ठंडे तापमान के बाद अचानक ऐसी अधिक गर्म स्थितियां पैदा हो रही हैं, जो पारंपरिक रूप से मार्च में होती थीं।

उन्होंने इस परिवर्तन को दिखाने के लिए जनवरी और फरवरी में गर्मी की दर के बीच अंतर की गणना की, जिसे 1970 के बाद से औसत तापमान में परिवर्तन के रूप में दर्शाया गया। इस दर में सबसे महत्वपूर्ण उछाल राजस्थान में देखा गया, जहां फरवरी में औसत तापमान जनवरी की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

विश्लेषण में यह भी बताता है कि सर्दियां, कुल मिलाकर पूरे भारत में गर्म हो रही हैं। मणिपुर में 1970 के बाद से सर्दियों के औसत तापमान (दिसंबर से फरवरी) में सबसे बड़ा बदलाव (2.3 डिग्री सेल्सियस) हुआ, जबकि दिल्ली में सबसे कम बदलाव (0.2 डिग्री सेल्सियस) हुआ। सिक्किम (2.4 डिग्री सेल्सियस) और मणिपुर (2.1 डिग्री सेल्सियस) में क्रमशः दिसंबर और जनवरी में तापमान में सबसे बड़ा बदलाव देखा गया।

क्लाइमेट सेंट्रल में विज्ञान उपाध्यक्ष एंड्रयू पर्सिंग ने कहा, जनवरी के दौरान मध्य और उत्तर भारतीय राज्यों में ठंडक और उसके बाद फरवरी में बहुत तेज गर्मी, सर्दियों के बाद अचानक वसंत जैसी स्थितियां पैदा होने की संभावना पैदा करती है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...