13.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलभगवंत मान ने कहा था- कोहली भी रोज शतक नहीं मारता, चार...

भगवंत मान ने कहा था- कोहली भी रोज शतक नहीं मारता, चार घंटे बाद ही आ गई सेंचुरी

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में सेंचुरी जड़ दी है. विराट कोहली के वनडे करियर की यह 44वीं सेंचुरी है, करीब तीन साल के बाद उनके बल्ले से वनडे क्रिकेट में कोई शतक निकला है. यह मौका भी खास रहा, क्योंकि शनिवार सुबह ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिक्र किया था कि विराट कोहली भी रोज शतक नहीं मारता है, इस बयान के कुछ घंटे बाद ही विराट कोहली के बल्ले से शतक निकल गया.

भगवंत मान ने क्या कहा था?
आजतक में शामिल हुए पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान से जब पार्टी के गुजरात चुनाव में प्रदर्शन पर सवाल हुआ, तब उन्होंने विराट कोहली का उदाहरण दिया. भगवंत मान ने कहा कि हर दिन तो विराट कोहली भी सेंचुरी नहीं मारता, हम लगातार मेहनत करते हैं. भगवंत मान का यह बयान चर्चा में बना रहा.

और कोहली ने जड़ दिया शतक…
भगवंत मान जब यह बयान दे रहे थे, उसी वक्त टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे खेल रही थी. यहां विराट कोहली ने कमाल कर दिया और अपने करियर का 44वां शतक जड़ दिया. विराट कोहली के बल्ले से करीब तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में कोई शतक निकला है. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में वह सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं.

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 113 रनों की पारी खेली, 90 बॉल की इस पारी में विराट ने 11 चौके जमाए और 2 छक्के भी जड़े. विराट कोहली के करियर की यह 44वीं सेंचुरी है, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 72वां शतक है. उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है और अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (100 शतक) हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर- 49 शतक
विराट कोहली- 44 शतक
रिकी पोंटिंग- 30 शतक
रोहित शर्मा- 29 शतक

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...