24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़सीएम शिवराज ने रोड शो में किया Flying kiss! वीडियो वायरल

सीएम शिवराज ने रोड शो में किया Flying kiss! वीडियो वायरल

Published on

रीवा ,

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान रीवा में रोड शो कर रहे थे. उनके स्वागत में जगह-जगह स्टेज बनाए गए थे और लोगों का हुजूम था. इसी दौरान स्वागत में खड़ी महिलाओं और पुरुषों को सीएम शिवराज ने फ्लाइंग किस देकर अभिवादन किया.सीएम शिवराज ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की तीसरी किस्त देने के लिए रीवा आए थे. इस दौरान विकास यात्रा का कार्यक्रम था. सीएम विवेकानंद पार्क से रथ में सवार होकर रोड शो में निकले थे. कॉलेज चौक में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका स्वागत किया.

सीएम आगे बढ़े और दोनों हाथों से फूल फेंके
इसके बाद सीएम आगे बढ़े और दोनों हाथों से फूल फेंके. साथ ही फ्लाइंग किस देकर अभिवादन किया. गौरतलब है कि राहुल गांधी के फ्लाइंग किस का मामला अभी शांत नहीं हुआ है. ऐसे में इस घटना की काफी चर्चा हो रही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दूसरे दिन संबोधन हुआ था. सांसदी वापस मिलने के बाद संसद में राहुल का ये पहला संबोधन था.

इसमें राहुल ने मणिपुर हिंसा का जिक्र कर बीजेपी को घेरा था. इस दौरान बीजेपी ने आरोप लगाया था कि राहुल ने संसद में फ्लाइंग किस किया है जो कि शोभनीय नहीं है. 37 मिनट के भाषण के बाद राहुल गांधी तो सदन से बाहर चले गए थे.

स्मृति इरानी ने राहुल के आचरण पर उठाए सवाल
उसके बाद बोलने खड़ी हुईं स्मृति इरानी ने राहुल गांधी के सदन से जाते वक्त के आचरण पर गंभीर सवाल उठाए और उन्हें महिला विरोधी बताया था. लोकसभा से जाते वक्त राहुल गांधी ने क्या किया ये सदन की कार्यवाही के वीडियो में साफ नजर नहीं आ रहा. मगर, बीजेपी की महिला सांसदों ने तुरंत स्पीकर के पास शिकायत दर्ज करवा दी थी.

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

भोपाल की जांबाज पर्वतारोही ज्योति रात्रे रचने जा रही हैं इतिहास!

भोपाल। भारतीय पर्वतारोहण जगत के लिए जल्द ही गर्व का एक और ऐतिहासिक क्षण...

हमीदिया अस्पताल में खुले में पोस्टमॉर्टम, शवगृह के बाहर स्ट्रेचर पर हुई चीर-फाड़

भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मानवता और मेडिकल प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े करने...

भोपाल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण...